scorecardresearch
Advertisement

Corona के खिलाफ चल रही लड़ाई में मिली ये चार गुड न्यूज, जानिए

हिंदुस्तान में त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने वाला हैं. गणेश चतुर्थी करीब है, बप्पा के उत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी है. नवरात्र भी ज्यादा दूर नहीं, माता रानी के स्वागत को लेकर भक्तों ने प्लानिंग शुरू कर दी है. उसके बाद दशहरा-दीपावली का रंग जमेगा. मतलब ये कि अगले एक दो महीने त्यौहार ही त्यौहार हैं. जब त्यौहार होते हैं बाजार भी गुलजार होते हैं, बाजारों में खरीददारी का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन कोरोना काल में मन हमेशा आशंका से घिरा रहता है. लेकिन हम आपके लिए टेंशन को कम करने वाली खबर लाए हैं. और खबर ये है कि त्यौहारी सीजन में कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर शुभ संकेत मिल रहे हैं. मन में ये उम्मीद जाग रही है कि वायरस रंग में भंग नहीं डाल पाएगा. कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में 4 गुड न्यूज मिली हैं. देखिए ये Video.