scorecardresearch
Advertisement

उज्जैन में भस्म आरती में एंट्री को हरी झंडी मिली, देखें गुड न्यूज़

शिवभक्तों के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से गुड न्यूज आई है. 11 सितंबर से भक्त न सिर्फ महाकाल के दर्शन कर सकेंगे बल्कि भस्म आरती भी देख सकेंगे. कोरोना महामारी की वजह से करीब डेढ़ साल से मंदिर में भस्म आरती के दर्शन की मनाही थी. लेकिन अब भस्म आरती में श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन शामिल हो सकेंगे. बुकिंग 7 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू हो रही है.