scorecardresearch

तालिबान जैसे खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को दी जाएगी ट्रेनिंग, नया प्रशिक्षण माड्यूल होगा लागू

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद भारत में सुरक्षा हालात पर 'गंभीर असर' हो सकता है. ऐसे में सुरक्षाबलों और उनके खुफिया तंत्र को अपनी रणनीति, कार्यनीति और युद्ध पाठ्यक्रम दोनों को सेंट्रल और दक्षिण एशिया की भू राजनीतिक स्थिति और भारत की सीमाओं और भीतरी इलाकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लड़ने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करें.

(Representational/PTI) (Representational/PTI)
हाइलाइट्स
  • सुरक्षाबलों को दी जाएगी खास ट्रेनिंग

  • तालिबान जैसे खतरे से निपटने के खास ट्रेनिंग

  • नया प्रशिक्षण माड्यूल तैयार करने का निर्देश

केंद्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठान ने आतंकवाद रोधी ग्रिड में तैनात सीमा बलों और शस्त्र पुलिस इकाइयों को तालिबान जैसे खतरे से निपटने के लिए नया प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करने और लागू करने को कहा गया है, ताकि अफगानिस्तान पर इस्लामिक मिलिशिया के कब्जे के बाद 'उत्पन्न' स्थिति से निपटा जा सके. 

पिछले महीने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद भारत में सुरक्षा हालात पर 'गंभीर असर' हो सकता है. ऐसे में सुरक्षाबलों और उनके खुफिया तंत्र को अपनी रणनीति, कार्यनीति और युद्ध पाठ्यक्रम दोनों को सेंट्रल और दक्षिण एशिया की भू राजनीतिक स्थिति और भारत की सीमाओं और भीतरी इलाकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लड़ने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करें. 

नया प्रशिक्षण माड्यूल तैयार करने का निर्देश

कुछ दिन पहले सुरक्षा प्रतिष्ठान द्वारा जारी निर्देश में ऐसे परिदृश्य की आशंका जताई गई है जिसमें पश्चिम में पाकिस्तान से लगती सीमा से घुसपैठ की कोशिश और पूर्वी सीमा पर खुली सीमा से विदेशी लड़ाकों सहित आतंकवादियों के गैर कानूनी प्रवेश की कोशिश बढ़ सकती है. 

केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया इकाइयों में तैनात अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि पिछले महीने अफगानिस्तान के सभी सूबों पर तालिबान के कब्जे, वर्ष 2001 के 9/11 आतंकवादी हमले के 20 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी से पड़ोस में नए घटनाक्रम हो रहे हैं. 

तालिबान जैसे खतरे से निपटने के खास ट्रेनिंग

एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से बताया कि मौजूदा समय में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस आदि के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में ''सीमा प्रबंधन की बदलती स्थितियां''  को शामिल किया गया है. 

20 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी

कुछ दिन पहले सुरक्षा प्रतिष्ठान द्वारा जारी निर्देश में ऐसे परिदृश्य की आशंका जताई गई है कि भारत के पश्चिम में पाकिस्तान से लगती सीमा से घुसपैठ और पूर्व में खुली सीमा से विदेशी लड़ाकों सहित आतंकवादी गुर्गों का अवैध प्रवेश बढ़ सकता है. अमेरिकी सेना की वापसी के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया विंग के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पिछले महीने अफगानिस्तान के लगभग सभी प्रांतों पर तालिबान द्वारा तेजी से कब्जा करने के बाद पड़ोस में नए घटनाक्रम हो रहे हैं.