scorecardresearch

वाह! जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए जुड़वां भाइयों ने बना डाला 'वाइल्ड वॉच'... मिला करोड़ों का इनाम

दो जुड़वां भाईयों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिससे जंगल में रहने वाले बड़े जानवरों को एक्सीटेंट से बचाया जा सकेइसके लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें न केवल सम्मानित किया गया बल्कि एक लाख जीबीपी ब्रिटिश पाउंट यानि इंडिया में एक करोड का अनुदान मिला है.

jhansi twin brothers wild watch got rs 1 crore grant jhansi twin brothers wild watch got rs 1 crore grant

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी ने एक बार फिर दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. शहर के दो जुड़वां भाइयों ने ऐसी अनोखी डिवाइस विकसित की है, जो जंगलों में रहने वाले बड़े वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करेगी. उनकी इस उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये का अनुदान भी मिला है. झांसी लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनाई 'वाइल्ड वॉच' डिवाइस
झांसी की बैंकर्स कॉलोनी निवासी तन्मय करण और चिन्मय करण जुड़वां भाई हैं. उनके पिता बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनकी माता समाजसेवा से जुड़ी हैं. परिवार में तीसरे भाई इसरो में वैज्ञानिक हैं और बहन डॉक्टर हैं. तन्मय ने बताया कि उन्होंने झांसी से ही इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान वह अक्सर ऐसी खबरें पढ़ते थे, जिनमें तेंदुए, चीते और अन्य वन्यजीव सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते थे. इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए उन्होंने अपने भाई चिन्मय के साथ मिलकर 'वाइल्ड वॉच' नाम की डिवाइस तैयार की.

कैसे काम करती है यह तकनीक
यह डिवाइस दो हिस्सों में काम करती है. पहला हिस्सा जंगल या सड़क के आसपास किसी बड़े जानवर की मौजूदगी का पता लगाता है. दूसरा हिस्सा वाहन चालकों को पहले ही चेतावनी देता है. इससे चालक सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है. फिलहाल यह तकनीक 200 से 250 मीटर तक के क्षेत्र में काम कर रही है. दोनों भाई अब इसे और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं, ताकि इसकी रेंज बढ़ाकर 500 मीटर तक की जा सके.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय टेरा कार्टा अनुदान के तहत 1 लाख जीबीपी यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 1 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है. इस उपलब्धि के बाद दोनों भाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले, जिन्होंने उनकी पहल की सराहना की. झांसी लौटने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: