scorecardresearch

ममता की अनोखी मिसाल! बेटी की तरह चिड़ियों को पालती है ये महिला, घर में रोजाना आती हैं 500 चिड़ियां

पंजाब के मोगा में 39 साल की एक महिला हरप्रीत कौर है. वो चिड़ियों को बेटी की तरह पालती हैं. उनके घर में 500 चिड़ियां हैं. हरप्रीत कौर चिड़ियों के लिए अपने घर में छोटे-छोटे बसेरा बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गांव में भी कई जगह लकड़ी और मिट्टी के रैन बसेरा बनाए हैं.

Advertisement
Moga News Moga News

पंजाब में मोगा जिले के गांव निधावाला की 39 साल की हरप्रीत कौर ममता और जीव-प्रेम की एक अनोखी मिसाल बनकर सामने आई हैं. बेटी न होने का दर्द हरप्रीत कौर ने चिड़ियों से ऐसा रिश्ता बनाकर दूर किया कि आज उनके घर में रोजाना करीब 500 चिड़ियां आती हैं. 

13 सालों से पक्षियों की सेवा कर रही हरप्रीत-
पिछले 13 वर्षों से हरप्रीत कौर बेसहारा पक्षियों की सेवा कर रही हैं. वह रोजाना चिड़िया और अलग अलग पक्षियों के लिए दाना और पानी का प्रबंध करती हैं. सुबह से लेकर शाम तक उनका अधिकांश समय चिड़िया और पक्षियों की देखभाल में ही बीतता है, उनको बेटियों की तरह देखभाल करती हैं. 

चिड़ियों के लिए बनाया आशियाना-
हरप्रीत कौर ने अपने घर को इन चिड़ियों के लिए एक सुरक्षित आशियाना बना दिया है. उन्होंने न केवल अपने घर में पक्षियों के रहने के लिए छोटे-छोटे रेन बसेरा बनवाए हैं. साथ की पूरे गांव में भी कई स्थानों पर पक्षियों के लिए लकड़ी और मिट्टी का रेन बसेरा तैयार करवाए हैं, ताकि भीषण गर्मी और कड़ाके की सर्दी में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
 
पक्षियों को राजकुमारी बुलाती हैं हरप्रीत-
हरप्रीत कौर सभी पक्षियों को प्यार से 'राजकुमारी' कहकर बुलाती हैं. खास बात यह है कि उनकी आवाज सुनते ही पक्षी उनके पास आ जाते हैं. उनके और पक्षियों के बीच बना यह अनोखा रिश्ता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हरप्रीत कौर को उनके उनके पति, बेटा, उनके देवर इस काम भी मदद करते हैं.

एक बेटी का था सपना- हरप्रीत कौर
हरप्रीत कौर ने बताया कि उनका हमेशा से एक बेटी का सपना था, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि एक दिन उनके घर के बाहर एक चिड़िया अपने छोटे बच्चे के साथ रहने के लिए जगह ढूंढ़ रही थी. उसी समय उनके मन में मां होने का दर्द फिर से जाग उठा और उन्होंने कागज से चिड़िया के लिए एक छोटा-सा घर बना दिया. यहीं से उनके और चिड़ियों के बीच प्यार का रिश्ता शुरू हुआ. उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उनके घर में और भी चिड़ियां आने लगीं. 

साल 2013 में पेट का हुआ ऑपरेशन-
वर्ष 2013 में उनके पेट का एक ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद वह खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगी थीं. ऐसे समय में सुबह से शाम तक इन चिड़ियों ने उनका साथ दिया और उनके जीवन का सहारा बन गईं. हरप्रीत कौर ने कहा कि ये सभी चिड़ियां उनके लिए किसी राजकुमारी से कम नहीं हैं और यही उनका परिवार हैं. इनके साथ समय बिताने से उन्हें बहुत सुकून मिलता है. 

घर में आती हैं 500 चिड़ियां-
आज उनके घर में रोजाना करीब 500 चिड़ियां आती हैं, जिनमें से लगभग 200 चिड़ियां उनके घर में ही रहती हैं. उनके लिए विशेष रूप से रैन बसेरे बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में पेड़ों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिसके कारण पक्षियों के लिए रहने की जगह भी खत्म होती जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में पक्षियों के लिए रैन बसेरे बनाएं, छत पर मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखें और उनके लिए दाना डालें. उन्होंने कहा कि पक्षी प्रकृति का एक अनमोल हिस्सा हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें: