scorecardresearch
Advertisement

मंदिर के साथ लौटेगी अयोध्या की रौनक, बुनियादी सुविधाओं का होगा इंतजाम

जैसे जैसे भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है. अयोध्या का स्वरूप भी निखर रहा है. अयोध्या को महातीर्थ के तौर पर विकसित करने पर जोर है और इसी सिलसिले में अयोध्या में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. इसमें जगह-जगह अंडरपास भी होंगे जिनके दोनों तरफ तस्वीरों में उकेरी जाएगी भगवान श्रीराम के जीवन की गाथा. इस तरह की चार सड़कें अयोध्या के चारों तरफ बनाई जाएंगी और इनसे होकर अयोध्या में आने के लिए 4 प्रमुख गेट भी बनाए जाएंगे ये वो चार मुख्य सड़कें होंगी जिनसे होकर लोग अयोध्या पहुंचेंगे. इनके नामकरण पर अभी मंथन चल रहा है.