scorecardresearch

अलास्का में भारत-अमेरिका साथ-साथ, कड़ी ठंड में दुश्मन पर जीत का हुनर

अमेरिका की सेनाएं एक-दूसरे से लड़ाई के गुर सीख रही हैं. अमेरिका के अलास्का में चल रहा फौजी अभ्यास दोनों देशों के बीच सामरिक तालमेल का नया अध्याय लिख रहा है. इसमें अमेरिका की 40वीं कैवेलरी रेजिमेंट के फर्स्ट स्क्वाड्रन के 300 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से 7 मद्रास इंफैंट्री बटालियन के 350 जवान इसमें शरीक हो रहे हैं. सैनिकों को यहां कुदरती माहौल के साथ तालमेल बिठाकर अपनी कार्रवाई को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिए इन्हें बर्फ पर चलने, दौड़ने और रहने से लेकर हरेक तरह की गतिविधियों से जुड़े तौर-तरीके सिखाए जा रहे हैं.

India and US have kicked off their “Yudh Abhyas” military exercise in Alaska on Sunday, with over 300 soldiers from each side participating in the training. As part of the “ice-breaking session”, the contingents participated in kabaddi and volleyball matches, and a light-hearted snowball fight at the Joint Base Elmendorf Richardson in Anchorage.