scorecardresearch
सेहत

गर्मी में दिन की शुरुआत इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से करें, शरीर रहेगा हाइड्रेट, पाचन होगा बेहतर और पूरे दिन मिलेगी भरपूर एनर्जी

Healthy Summer Drinks
1/6

चिलचिलाती गर्मी में दिन की शुरुआत करना अक्सर मुश्किल हो जाता है. तेज धूप और बहुत ज्यादा पसीना शरीर को डिहाइड्रेट कर देते हैं, जिससे थकान, सिरदर्द, चक्कर और कभी-कभी लू लगने का खतरा बना रहता है. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स तो पीते हैं लेकिन ये शरीर को और नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही ये 5 ठंडे और कूलिंग ड्रिंक्स पिएं तो पूरी गर्मी भर आप खुद को तरोताजा पाएंगे.
 

Healthy Summer Drinks
2/6

छाछ 
छाछ गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-B12 और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और पेट को ठंडक देते हैं. 200ml छाछ में केवल 50-60 कैलोरी होती है. यह भारी भोजन के बाद खाना पचाने और पेट साफ रखने में मदद करता है.
 

Healthy Summer Drinks
3/6

नारियल पानी
नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई मिनरल्स होते हैं जो डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.  नारियल पानी एसिडिटी को कंट्रोल करता है, लिवर की गर्मी दूर करता है.
 

Healthy Summer Drinks
4/6

गोंद कतीरा देसी कूलिंग सुपरड्रिंक
गोंद कतीरा को गर्मियों का सुपरड्रिंक कहा जाता है. इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध या पानी में मिलाकर पिया जाता है. यह शरीर की गर्मी को कम करता है, थकान दूर करता है और शरीर को ठंडक देता है. खासकर लू से बचाव में यह बहुत असरदार माना जाता है.
 

Healthy Summer Drinks
5/6

नींबू पानी सबसे असरदार डिटॉक्स ड्रिंक
नींबू पानी गर्मियों का सदाबहार इलाज है. खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई होती है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, और एसिडिटी ब्लोटिंग से राहत मिलती है. इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करते हैं. रोज सुबह नींबू पानी पीने की आदत डालें.
 

Healthy Summer Drinks
6/6

सौंफ का पानी
सौंफ का पानी भी गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है. रात में सौंफ को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें. यह शरीर को ठंडक देता है, आंखों के लिए अच्छा होता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.