scorecardresearch

डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी आइसक्रीम बन सकती है खतरा, जानिए किन लोगों को बचना चाहिए

आइसक्रीम हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होती. इसमें चीनी, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो कई बीमारियों में नुकसान पहुंचा सकती है. खासतौर पर जिन लोगों को पहले से कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें आइसक्रीम खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर किन-किन लोगों को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए.

Avoid Eating Ice Cream in These Health Conditions Avoid Eating Ice Cream in These Health Conditions

गर्मियों का मौसम आते ही आइसक्रीम खाने का मन लगभग हर किसी का करता है. ठंडी और स्वादिष्ट आइसक्रीम गर्मी से राहत देने के साथ मूड भी फ्रेश भी करती है. हालांकि, आइसक्रीम हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होती. इसमें चीनी, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो कई बीमारियों में नुकसान पहुंचा सकती है. खासतौर पर जिन लोगों को पहले से कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें आइसक्रीम खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर किन-किन लोगों को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए.

इन बीमारियों में आइसक्रीम से बढ़ सकती है परेशानी
बता दें कि, डायबिटीज के अलावा फैटी लिवर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, लैक्टोज इनटॉलरेंस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी आइसक्रीम का सेवन सीमित रखना चाहिए. दरअसल, फैटी लिवर के मरीजों में अधिक चीनी और फैट लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं. मोटापे से जूझ रहे लोगों में आइसक्रीम की अतिरिक्त कैलोरी वजन तेजी से बढ़ा सकती है. वहीं हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए ज्यादा फैट नुकसानदायक साबित हो सकता है. लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद पेट फूलना, गैस, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा एसिडिटी और कमजोर पाचन वाले लोगों में ठंडी और भारी चीजें परेशानी को और बढ़ा सकती हैं.

ज्यादा आइसक्रीम खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
वहीं आइसक्रीम का अधिक सेवन ब्लड शुगर बढ़ाने, वजन बढ़ाने और पाचन खराब करने का कारण बन सकता है. कई लोगों में गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की शिकायत भी बढ़ जाती है. लगातार अधिक मात्रा में मीठी और फैट वाली चीजें खाने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं.

आइसक्रीम की जगह अपनाएं हेल्दी विकल्प
गर्मियों में आइसक्रीम की जगह आप घर का बना दही, बिना चीनी की स्मूदी, ताजे फल और फ्रोजन योगर्ट बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसके अलावा नारियल पानी, छाछ और फल आधारित ठंडे पेय शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: