scorecardresearch

गैस से लेकर शुगर तक में मददगार, तेजपत्ता के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

तेजपत्ता, आमतौर पर इसे खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं. सही तरीके और संतुलित मात्रा में इसका उपयोग शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं तेजपत्ते से होने वाले फायदों के बारे में.

bay leaves bay leaves

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग छोटी-छोटी परेशानियों के लिए भी तुरंत दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं. जबकि हमारी रसोई में ही कई ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद हैं, जो हल्की स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार राहत दे सकती हैं. इन्हीं में से एक है तेजपत्ता. आमतौर पर इसे खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं. सही तरीके और संतुलित मात्रा में इसका उपयोग शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं तेजपत्ते से होने वाले फायदों के बारे में.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
तेजपत्ता का इस्तेमाल खासतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं में यह काफी उपयोगी माना जाता है. गैस, अपच, पेट फूलना या भारीपन जैसी दिक्कतों में तेजपत्ते का काढ़ा पीना या भोजन में इसका नियमित उपयोग करना राहत दे सकता है. यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का महसूस कराने में मदद करता है.

सांस संबंधी समस्याओं में राहत
मौसम बदलने पर सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में तेजपत्ता एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काम आ सकता है. आयुर्वेद के अनुसार यह कफ को कम करने में सहायक होता है. तेजपत्ते को पानी में उबालकर उसकी भाप लेना या काढ़ा बनाकर पीना गले और नाक की परेशानी में राहत दे सकता है.

ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक
कुछ आधुनिक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि तेजपत्ता ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सहायक उपाय माना जाता है. हालांकि, इसे दवाओं का विकल्प नहीं समझना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करना जरूरी है.

सूजन और दर्द में मददगार
तेजपत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये शरीर में सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद कर सकते हैं. हल्के दर्द या इंफेक्शन की स्थिति में कुछ लोग इसे घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं.
 

ये भी पढ़ें: