AI Generated Image
AI Generated Image
कई लोग समय बचाने के लिए एक ही बार में आटा गूंथ लेते हैं. जिसके बाद बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देते हैं, जिससे उन्हें बाद में आटा गूंथने की जरूरत न पड़े, और फटाफट रोटियां सेंक सके. यह तरीका आसान और समय बचाने वाला जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय तक फ्रिज में रखा आटा सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. यह आटा खास तौर पर उन लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी परेशाना है.
दरअसल आटा गूंथने के बाद उसमें बदलाव होना शुरू हो जाते हैं. फ्रिज का ठंडा तापमान इन बदलावों को स्लो करता है. लेकिन उन्हें पूरी तरह रोक नहीं पाता. जैसे-जैसे समय बीतता है, आटे में खमीर बनना शुरू होने लगता है. जब आटे में खमीर पैदा हो जाता है, तो इससे आटे का स्वाद और बनावट बदल सकती है.
अगर आटा को ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा जाए तो खमीर के चलते इसके स्वाद में खटास आने लगती है. जिससे रोटी भी खट्टी बनती है और इस आटे भी बनी रोटी कई लोगों को भारी भी महसूस होती है.
लंबे समय तक फ्रिज में रखे आटे से बनी रोटी पेट के लिए भारी हो सकती है. साथ ही जब ऐसा होता है तो कुछ लोगों को गैस, पेट फूलने और एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है. अगर आपको अक्सर रोटी खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस पैदा होती है, तो इस आदत को रोकने की जरूरत है.
ताजा आटे से बनी रोटी में गेहूं का नेचुरल न्यूट्रिशन मिलता है. लेकिन आटे को लंबे समय तक रखने से कुछ विटामिन और मिनरल धीरे-धीरे कम हो सकते हैं. ऐसे में रोटी पेट तो भर सकती है, लेकिन ताजे आटे जितना फायदा नहीं मिल सकता.
फ्रिज में लंबे समय तक रखे आटे में स्टार्च जल्दी टूट जाता है. जिससे इससे बनी रोटी में फाइबर कम होता है और यह जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है. जब रोटी जल्दी डाइजेस्ट होती है, तो इससे ब्लड शुगर लेवल में भी स्पाइक आ जाता है. जिससे यह शुगर के पेशेंट्स के लिए ठीक नहीं होती .