AI Generated Image
AI Generated Image
कई लोग अपना वेट लोस करने के लिए डाइट करते हैं, तो कुछ हैं तो हेल्दी फूड ऑप्शन चुनते हैं. कई ऐसे होते हैं जो सुबह ब्रेकफास्ट में पराठों की जगह ओट्स खाने लग जाते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि इससे आपका वजन कम हो सकता है...
सुनने में शायद थोड़ा अजीब लग रहा होगा. लेकिन यह काफी हद तक सच है. अगर आप पराठा खाकर वजन कम करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन सोया पराठा आपके लिए ही बना है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भर-भर कर होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसे बना सकते हैं.
इस रेसिपी के लिए 1 कप उबले और दरदरे पिसे हुए सोया चंक्स, 1 कप गेहूं या मल्टीग्रेन आटा, 1 छोटा बारीक कटा प्याज, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा-आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अजवाइन, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और पराठा सेकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी लें.
सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में थोड़ा नमक डालकर करीब 10 मिनट तक भिगो दें. जब सोया नरम हो जाए तो उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
अब एक पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. इसके बाद प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. अब पिसा हुआ सोया, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं. आखिर में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें.
अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. एक लोई बेलें, उसमें 2 चम्मच सोया की स्टफिंग भरें और चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथों से पराठा बेल लें. तवे पर बहुत कम तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
सोया प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. यह मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है और वजन घटाने के दौरान मसल्स लॉस नहीं होते देता. सोया में फाइबर भी होता है. इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
Note: वेट लॉस के लिए सिर्फ सोया चंक पर डिपेंडेंट न रहे. इसके साथ-साथ एक बैलेंस्ड मील भी लें.