periods
periods
पीरियड्स महिलाओं की सेहत का एक अहम हिस्सा हैं. लोग अक्सर इसे सिर्फ प्रेग्नेंसी या फर्टिलिटी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन पीरियड्स शरीर की सेहत के बारे में भी कई जरूरी बातें बताते हैं. आमतौर पर 28 से 35 दिनों के बीच आने वाले पीरियड्स को सामान्य माना जाता है. अगर हर महीने पीरियड्स की तारीख बदल रही है या बार-बार देर से आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसकी वजह हार्मोन में बदलाव, तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी या कुछ बीमारियां हो सकती हैं. तो चलिए आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जो शरीर को गर्माहट देने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे पीरियड्स समय पर आने में सहायता मिलती है.
हल्दी और अदरक वाला दूध
हल्दी और अदरक की तासीर गर्म होती है. यही वजह है कि इन्हें शरीर में गर्माहट बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने वाला माना जाता है. खासकर पेल्विक एरिया में रक्त संचार बेहतर होने से गर्भाशय की मांसपेशियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे पीरियड्स शुरू होने की प्रक्रिया को सहयोग मिलने की संभावना रहती है. इसके अलावा, हल्दी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. ये शरीर की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में भी इन्हें लाभकारी माना जाता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जबकि अदरक हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
कैसे तैयार करें यह घरेलू ड्रिंक?
सबसे पहले एक गिलास दूध लें, इसमें चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं और लगभग आधा इंच ताजा अदरक कूटकर डाल दें. अब दूध को अच्छी तरह उबाल लें, चाहें तो पाउडर हल्दी की जगह कच्ची हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. उबालने के बाद दूध को छान लें और गुनगुना होने पर पी लें. इस पेय का सेवन दिन में एक बार किया जा सकता है.
केवल घरेलू उपायों पर न रहें निर्भर
ध्यान रखें कि, अगर पीरियड्स लगातार कई महीनों तक अनियमित रहें या सामान्य से अधिक देरी से आए, तो केवल घरेलू नुस्खों के भरोसे नहीं रहना चाहिए. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. कई बार हार्मोनल असंतुलन, थायरॉयड, पीसीओएस या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं. इसलिए समय पर जांच और सही उपचार करवाना महिलाओं की सेहत के लिए बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: