Pumpkin Seeds
Pumpkin Seeds
कद्दू के बीज छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनके अंदर पोषण का खजाना छिपा होता है. इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. साथ ही ये जिंक, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन A जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हालांकि, इनके फायदों के साथ कुछ सावधानियां भी जुड़ी होती हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है.
ज्यादा सेवन से पाचन पर सीधा अटैक
अगर कद्दू के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. इनमें मौजूद अधिक फाइबर पेट में गैस, सूजन और दर्द का कारण बन सकता है.
एलर्जी का भी है खतरा
कुछ लोगों के लिए कद्दू के बीज एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं. इनके सेवन से गले में जलन, खांसी, सिरदर्द हो सकता है. इसलिए अगर आप पहली बार खा रहे हैं तो कम क्वानटिटी के साथ शुरुआत करना बेहतर है.
वजन बढ़ने का भी है खतरा
कद्दू के बीज में कैलोरी भी काफी होती है, इसलिए इनको ज्यादा मात्रा में खाने पर वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है. जो लोग वेट कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
बीपी के मरीज बरतें सावधानी
हालांकि कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इनका सेवन करना चाहिए.
कितनी मात्रा में खाना है सेफ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कद्दू के बीज एक दिन में करीब 30 ग्राम तक खाना सेफ माना जाता है. इतनी मात्रा में सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता है, साथ ही किसी प्रकार का सेहत को लेकर खतरा नहीं रहता है.