scorecardresearch

Home Remedy for Cracked Heels: एक रात में पाएं फटी एड़ियों से छुटकारा! अपनाएं ये नेचुरल तरीका, पैर होंगे मुलायम और सुंदर

कई लोगों के लिए एड़ियां फटने की समस्या होती है. तमाम कोशिशों के बावजूद भी उनको इससे छुटकारा नहीं मिलता है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए एक नेचुरल वैसलीन बना सकते हैं. चलिए उसको बनाने का तरीका बताते हैं.

Cracked Heels Cracked Heels

फटी एड़ियों की समस्या आम हो गई हैं. लेकिन इस समस्या को घरेलू उपाय से समाधान किया जा सकता है. इसके लिए एक नेचुरल वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पैरों को मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है. ये रेमेडी खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है, जो अपने व्यस्त जीवन में खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं. चलिए इस रेमेडी को बनाने का तरीका बताते हैं.

कैसे बनाएं नेचुरल वैसलीन?
फटी एड़ियों के लिए इस रेमेडी को बनाने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत पड़ेगी. इसमें मोमबत्ती, सरसों का तेल, नारियल का तेल और एलोवेरा की जरूरत होती है. सबसे पहले एक सफेद मोमबत्ती को ग्रेटर से काटकर उसका सही मात्रा में नाप लें. इसके बाद एक फ्राई पैन में मोमबत्ती का टुकड़ा डालें और धीमी आंच पर इसे पिघलाएं. फिर डेढ़ चम्मच सरसों का तेल, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालें. अगर ताजा एलोवेरा उपलब्ध नहीं है, तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

धीमी आंच पर पकाएं-
सभी चीजों को धीमी आंच पर मिलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें कि फ्लेम तेज न हो, क्योंकि इससे रेमेडी खराब हो सकती है. जब मिश्रण गुनगुना हो जाए, तो इसे एक साफ बॉक्स में डालें और ठंडे पानी में रखकर लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से यह परफेक्ट वैसलीन की तरह बन जाएगा. अगर एलोवेरा उपलब्ध नहीं है, तो विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इस रेमेडी को सुबह और रात में इस्तेमाल कर सकते हैं. सुबह नहाने के बाद पैरों को स्क्रबर से साफ करें और डेड स्किन हटाएं. इसके बाद तैयार वैसलीन को पैरों पर लगाएं और सॉक्स पहन लें. रात में भी इसी प्रोसेस को दोहराएं. अगर आपके पैर अधिक खराब हैं, तो गर्म पानी में उन्हें साफ करने के बाद रेमेडी का इस्तेमाल करें.

क्या बरतें सावधानी?
इस रेमेडी को हाथों पर लगाने से बचें, क्योंकि इसमें वैक्स होता है. वैक्स हाथों पर लगने से खाने में मिल सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: