Pulse Polio Programme (Photo: unicef)
Pulse Polio Programme (Photo: unicef)
19 जून यानी कि आज से दिल्ली समेत कई शहरों में पोलियो वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा हैं. पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो के 110 स्टेशनों पर बूथ बनाए गए हैं. इन स्टेशनों में एम्स, आईएनए, ग्रीन पार्क, हौज खास, कुतुब मीनार, जसोला अपोलो, सरिता विहार, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली स्टेशन, मंडी हाउस, राजेंद्र प्लेस सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं.
DMRC ने इस बारे में ट्वीट कर बताया है कि 19-24 जून 2022 तक पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम 2022-23 के लिए दिल्ली में 110 सूचीबद्ध मेट्रो स्टेशनों पर पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे. परिवार कल्याण निदेशालय, जीएनसीटीडी इस दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी टीम इन बूथ पर तैनात करेगा.
अधिकारियों का कहना है कि इन बूथों का संचालन सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड और परिवार कल्याण निदेशालय, दिल्ली सरकार के समन्वय से किया जाएगा.
आपको बता दें कि डीएमआरसी 390 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क के संचालन और रखरखाव को संभाल रहा है, जिसमें 286 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. इसमें गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो और ग्रेटर नोएडा में एक्वा लाइन शामिल है, और यह दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक है.