scorecardresearch

Tooth Pain: दांत दर्द से हैं परेशान... हर बार दवा खाने की जरूरत नहीं... ये 5 घरेलू चीजें तुरंत देंगी आराम

Remedies for Relief from Toothache: दांत में दर्द की समस्या तो वैसे आम है लेकिन यह कई बार काफी परेशान करती है. दांत में दर्द होने पर कुछ लोग बिना सोचे-समझे तुरंत दर्द की गोली खा लेते हैं जबकि हर बार दवा खाने की जरूरत नहीं होती है. आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. हम आपको 5 घरेलू चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो दांत दर्द में तुरंत आराम देंगी. 

Remedies for Relief from Toothache Remedies for Relief from Toothache

हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा दांत हैं. दांतों को मुख्य काम किसी भी खाना को काटना और चबाना है, जिससे पाचन क्रिया आसान होती है.दांत बोलने में स्पष्टता लाते हैं. इतना ही नहीं दांत चेहरे का आकार व मुस्कान बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में दांतों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है. कई बार दांत में दर्द की परेशानी होती है. दांत में दर्द की समस्या तो वैसे आम है लेकिन यह कई बार काफी कष्टदायक होती है. दांत में दर्द होने पर कुछ लोग बिना सोचे-समझे तुरंत दर्द की गोली खा लेते हैं जबकि हर बार दवा खाने की जरूरत नहीं होती है. आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. हम आपको 5 घरेलू चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो दांत दर्द में तुरंत आराम देंगी. आपको मालूम हो कि घरेलू उपाय के बाद भी यदि दांत में दर्द लगातार बना रहे, चेहरे पर सूजन आ जाए या दांतों से पस निकलने लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

क्यों होता है दांत में दर्द 
आपको मालूम हो कि दांत या मसूड़ों में होने वाला तेज या हल्का दर्द दांत दर्द कहलाता है. यह दर्द कभी-कभी जबड़े, सिर या कान तक भी फैल जाता है.  दांत में दर्द के वैसे तो कई कारण हैं. डॉक्टरों के मुताबिक दांत में दर्द के मुख्य कारण दांत में कीड़ा लगना (Cavity), मसूड़ों का संक्रमण, अक्ल दाढ़ निकलना, ठंडा-गरम लगना, दांतों में फंसा खाना, दांत में दरार या चोट होता है. 

दांत दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय 
1. लौंग 

लौंग (Clove) में यूजेनॉल नामक यौगिक पाया जाता है. यूजेनॉल में दर्दनाशक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. इसी के चलते प्राचीन काल से दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जाता रहा है. लौंग को चबाने या लौंग के तेल की थोड़ी सी मात्रा कॉटन पर लगाकर दांत दर्द वाली जगह पर रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है. ध्यान रखें लौंग का तेल अधिक मात्रा में लगाने से मसूड़ों में जलन भी हो सकती है.

2. नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला
आप दांत में दर्द होने पर नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला कर सकते हैं. यह दांत दर्द से छुटकारा पाने का सबसे आसान घरेलू उपाय है. नमक का पानी बैक्टीरिया को कम करता है और सूजन घटाता है. नमक पानी मुंह की सफाई करता है. यह मुंह में फंसे भोजन के छोटे-छोटे कणों को हटाने में भी सहायता करता है. 

3. लहसुन
आप लहसुन से दांत दर्द को दूर कर सकते हैं. दरअसल,  लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. यदि दांत दर्द की वजह बैक्टीरिया है तो लहसुन दर्द को कम कर सकता है. दांत में दर्द होने पर आप लहसुन की एक कली को पीसकर थोड़ा नमक मिलाएं और उसे दर्द वाले दांत पर लगाएं. ऐसा करने से दांत दर्द में आराम मिल सकता है.

4. बर्फ की सिकाई
यदि दांत में दर्द के साथ चेहरे पर सूजन भी है तो बर्फ के टुकड़ों को सूती कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर से 10-15 मिनट तक सिकाई करें. आपको ठंडी सिकाई करने से दर्द से राहत मिल सकती है और सूजन भी समाप्त हो जाएगा. आपको मालूम हो कि ठंडक रक्त वाहिकाओं को कुछ समय के लिए संकुचित करती है, जिससे सूजन और दर्द कम महसूस हो सकती है. 

5. आजमा सकते हैं ये भी उपाय
प्याज के एक छोटे टुकड़े को दर्द वाले दांत के पास रखकर चबाने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दर्द से राहत मिलती है. पुदीना गले और मसूड़ों को आराम देता है. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से कुल्ला करने से दांत दर्द में राहत मिलती है. हल्दी पेस्ट एंटीसेप्टिक गुणों के कारण दांत दर्द में राहत. सरसों का तेल और नमक से मसूड़ों की मालिश करने से दर्द में राहत मिलेगा.