World Running Day
World Running Day
आज पूरी दुनिया में World Running Day मनाया जा रहा है. यह दिन लोगों को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां फिजिकल एक्टिविटी कम होती जा रही है, वहीं रनिंग यानी दौड़ना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है. यह सिर्फ शरीर को फिट नहीं रखती, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती है.
इसी मौके पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि रनिंग क्यों जरूरी है, कितनी दौड़ पर्याप्त है, 80% नियम क्या है और इससे शरीर-दिमाग को क्या फायदे मिलते हैं?
क्यों जरूरी है रनिंग?
दौड़ना यानी रनिंग शरीर के लिए एक फुल-बॉडी वर्कआउट है. इसमें किसी जिम, मशीन या ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती. रोज कुछ मिनट की दौड़-
दिल की सेहत सुधारती है
वजन नियंत्रित रखती है
मांसपेशियों को मजबूत बनाती है
स्टैमिना बढ़ाती है
डॉक्टरों के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से दौड़ते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम होता है.
रनिंग के शरीर और दिमाग पर फायदे
रनिंग सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है. शरीर के फायदे की बात करें तो इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इम्युनिटी मजबूत होती है और हड्डियां व मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं. वहीं मानसिक फायदे में तनाव और चिंता कम होना, डिप्रेशन के लक्षणों में कमी आना, नींद की गुणवत्ता में सुधार होना और फोकस व एनर्जी का बढ़ना शामिल है. रनिंग के दौरान शरीर एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज करता है, जिसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है, क्योंकि यह मूड को बेहतर बनाकर खुशी और रिलैक्सेशन का एहसास देता है.
रनिंग में 80% नियम क्या है?
रनिंग में 80% रूल का मतलब है कि आपकी 80% रनिंग आसान होनी चाहिए और सिर्फ 20% रनिंग हाई इंटेंसिटी (तेज गति या स्प्रिंट) होनी चाहिए.
इसका फायदा यह है कि शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, चोट लगने का खतरा कम होता है. स्टैमिना धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक रनिंग जारी रखी जा सकती है. यह नियम प्रोफेशनल एथलीट्स भी फॉलो करते हैं.
रोज कितनी किलोमीटर दौड़ना सही है?
यह व्यक्ति की उम्र, फिटनेस और लक्ष्य पर निर्भर करता है.शुरुआती लोगों के लिए: 1-3 किलोमीटर रोजाना
सामान्य फिटनेस के लिए: 3-5 किलोमीटर
वजन घटाने या एडवांस लेवल के लिए: 5-10 किलोमीटर
दूरी से ज्यादा जरूरी नियमितता और सही तकनीक है. रोज थोड़ा-थोड़ा दौड़ना, कभी-कभी बहुत ज्यादा दौड़ने से बेहतर है.
क्यों खास है World Running Day?
यह दिन लोगों को याद दिलाता है कि फिट रहने के लिए महंगे जिम या उपकरण जरूरी नहीं हैं. सिर्फ एक जोड़ी जूते और थोड़ा समय निकालकर हर कोई अपनी सेहत सुधार सकता है. यह दिन दुनिया भर में लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है.
ये भी पढ़ें