scorecardresearch

Viral Video Baghpat: केले के दाम को लेकर शुरू हुआ विवाद... ग्राहक ने किया मोलभाव... तो चले लात-घूंसे, पूरा मामला हुआ वीडियो में कैद

बहस से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंचा, जो केवल केले के दाम के मोलभाव से शुरू हुआ था. मामले का पूरा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में कैद किया और वायरल किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया.

फल विक्रेता और दुकानदार के बीच होती झड़प फल विक्रेता और दुकानदार के बीच होती झड़प

लोगों में खुद के गुस्से पर काबू पाने की क्षमता में काफी कमी है. इसी का नतीजा होता है लोग छोटी-छोटी बातों पर केवल मुंह की लड़ाई नहीं बल्कि हाथापाई पर उतर आते हैं. ऐसा ही एक मामला बागपत में सामने आया है. जहां केवल 'केला' को लेकर बवाल कट गया. ग्राहक और दुकानदार के बीच जो एक अच्छा व्यापार हो सकता था, वह मोलभाव के चक्कर में एक अखाड़े में बदल गया. जिसके बाद जो हुआ वह पूरा मामला एक वीडियो में कैद हुआ और वीडियो वायरल हो गया.

आखिर क्या हुआ ऐसा?

दरअसल सड़क किनारे फल बेच रहे हैं एक दुकानदार से एक बाप-बेटे केले खरीदने के लिए रुके. उन्होंने केले के दाम पूछे, लेकिन वह उन्हें ज्यादा लगे, जिसके बाद उन्होंने मोलभाव किया. बस यही मोलभाव दुकानदार को नागवार गुजरा. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होनी शुरू हो गई, और देखते ही देखते यह एक हाई-वोलटेज झड़प में तब्दील हो गई. किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

बागपत के बूढ़पुर गांव निवासी राजवीर अपने बेटे आयुष के साथ बाइक से मेरठ जा रहे थे. रास्ते में दोनों बरनावा बस स्टैंड पर रुके, जहां सड़क किनारे उन्होंने एक दुकानदार से केले का भाव पूछा. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कीमत को लेकर मोलभाव शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि मोलभाव की बात फल विक्रेता को नागवार गुजरी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया. इसके बाद बाप-बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई. सड़क पर चले लात-घूंसे और धक्का-मुक्की से वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.