चंदौली
चंदौली
चंदौली: पिछले कई दिनों से ठंड शीतलहर और कोहरे के ट्रिपल अटैक से उत्तर भारत में आम जनजीवन बेहाल है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सर्द हवाओं के चलते एक तरफ जहां लोग घरों में डूबने पर मजबूर हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के आला अधिकारी रातों में ग्राउंड जीरो पर निकल रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए और ठंड से किसी तरह की जनहानि ना होने पाए. इस ठंड और शीतलहर मे लोगों की रात कैसे बीत रही है ? यह जानने के लिए उत्तर प्रदेश के चंदौली में हमने आधी रात को सरकार के इंतजामों के साथ-साथ लोगों की परेशानियों को भी जानने की कोशिश की.
चंदौली और आसपास के इलाके में भी पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में अलग-अलग जगह पर लगभग एक दर्जन रैन बसेरे खोले गए हैं. जहां पर रात में लोगों को ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में खोले गए रैन बसेरे मे ठंड से बचने के लिए अलाव के साथ-साथ इलेक्ट्रिक हीटर का भी इंतजाम दिखाई दिया. यहां पर ठहरे हुए व्यक्ति ने बताया कि इस ठंड में सरकार द्वारा अच्छा इंतजाम किया गया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था की है. वहीं रैन बसेरे की केयरटेकर ने बताया कि रैन बसेरे में साफ सुथरे बिस्तर और कंबल का इंतजाम है साथ ही साथ ठंड से बचने के लिए लकड़ी का अलाव और इलेक्ट्रिक हीटर की भी व्यवस्था की गई है.
जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शासन की निर्देश पर तमाम अधिकारी रात्रि भ्रमण पर निकल रहे हैं और इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड से किसी तरह का नुकसान ना हो. जरूरतमंद लोगों को कंबल वगैरह भी वितरित किया जा रहा है और जो लोग खुले में रह रहे हैं उन्हें रैन बसेरे तक पहुंचा जा रहा है.
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
दरअसल, पिछले कई दिनों से राजधानी एक्सप्रेस समय तमाम ट्रेन कई कई घंटे की देरी से चल रही है. इस कड़कड़ाती ठंढ मे ट्रेनों का इंतजार करना रेल यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन की यात्री हाल में सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे. कुछ लोग बैठकर रात बिता रहे हैं. ट्रेनों का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों से बातचीत की गई और यह जानने की कोशिश की कि इस सर्द रात में ट्रेनों का इंतजार करना कितना मुश्किल भरा साबित हो रहा है. यहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि काफी ठंड है और इस ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है.
(रिपोर्टर: उदय गुप्ता)
ये भी पढ़ें: