Delhi Metro shuts entry, exit at six stations for 'security reasons' ahead of Congress' protest
Delhi Metro shuts entry, exit at six stations for 'security reasons' ahead of Congress' protest
कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक में शामिल अन्य विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी. इस मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद कर दी है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी राजधानी में करीब 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन बताया है.
दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों और दूसरे यात्रियों को घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
Service Update Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 06:00 AM till 04:00 PM on 12th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations. 1. Patel Chowk 2. Janpath 3. Rajiv Chowk 4. Mandi House 5. Central Secretariat 6. Barakhamba Road
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 11, 2026
ये 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे
DMRC के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के चलते सोमवार को छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे. हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी.
पटेल चौक
जनपथ
राजीव चौक
मंडी हाउस
केंद्रीय सचिवालय
बाराखंभा रोड
दिल्ली की 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 30 स्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इनमें मंडी हाउस, पटेल चौक, जंतर-मंतर रोड, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, धौलाकुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां और लोधी रोड फ्लाईओवर समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं. इसके अलावा, रेल भवन, गोल डाकखाना, आरएमएल अस्पताल और बाराखंभा रोड के आसपास भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें. सड़क पर लगे डायवर्जन संकेतों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों के मुताबिक चलें.
TRAFFIC ADVISORY In view of the prevailing law and order situation on 12.10.2026, traffic restrictions and diversions may be implemented at various locations across Delhi. Commuters are advised to plan their journeys in advance and allow additional travel time. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are requested to avoid non-essential travel through affected areas, follow diversion signs and directions of traffic personnel, and cooperate with Delhi Traffic Police to ensure smooth traffic movement. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 11, 2026
क्यों हो रहा है यह विरोध प्रदर्शन?
विपक्ष का यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं. वे CEC ज्ञानश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष के नेता और आम नागरिक आज शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर चीफ जस्टिस को एक ज्ञापन सौंपेंगे.
ये भी पढ़ें: