scorecardresearch

हमीरपुर में जेन अल्फा का प्रदर्शन, 5 किमी तक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

यूपी के हमीरपुर में स्कूली बच्चे सड़क बनवाने के लिए सड़क पर उतर गए. स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर 5 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे. छात्र धरने पर बैठ गए. एडीएम का कहना है कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा.

Advertisement
Hamirpur News Hamirpur News

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेन अल्फा का प्रदर्शन देखने को मिला. जेन अल्फा सड़क पर उतरे गए और कलेक्ट्रेट पहुंच गए. जेन अल्फा खराब सड़क से परेशान थे. बदहाल सड़क से परेशान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. बच्चों ने 5 किलोमीटर का सफर तय किया. बच्चों का कहना है कि स्कूल की सड़क बनवा दो, कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है.

बदहाल सड़क से गुस्से में जेन अल्फा-
हमीरपुर में सड़क की बदहाली से तंग आकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर 5 किलोमीटर लंबी 'तिरंगा यात्रा' ले कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए स्कूल की सड़क बनवाने की मांग की. आजादी के बाद से अब तक गांव में पक्की सड़क नहीं बनी है. इससे आहत जेन अल्फा ने मोर्चा खोला. बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई.

हमीरपुर के ग्राम पंचायत चंदूपुर के रहने वाले लोग बदहाल सड़क से परेशान हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद भी आजादी के बाद से अब तक गांव की सड़क नहीं बन पाई है. इससे परेशान गांववाले और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर सड़क बनवाने के लिए सड़क पर उतर गए. बच्चों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में जमकर हंगामा किया. बच्चे कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठ गए.

सड़क का काम शुरू होने तक यहीं बैठेंगे- छात्र
जेन अल्फा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. एसडीएम और सीओ सदर ने मोर्चा संभाला. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि  सड़क का काम शुरू होने तक वो सभी यही बैठे रहेंगे.

जल्द बनेगा रास्ता- एडीएम
ADM राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम चंदूपुर के छात्रों ने कलेक्ट्रेट में आकर खराब और कच्ची सड़क को पक्की बनाने के लिये प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया हैं. वन विभाग की एनओसी मिल गयी हैं. जल्दी ही एक करोड़ 81 लाख की लागत से यह रास्ता बनवाने का काम शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: