Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है और कई राज्यों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं. कहीं भारी बारिश से जलभराव की स्थिति है तो कहीं नदियां उफान पर हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य और शहर का मौसम जरूर जान लें.
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. नोएडा में कल से बादल छाए हैं, लेकिन जम कर बारिश नहीं हो रही है.
उत्तर प्रदेश
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा और बरेली समेत लगभग पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
बिहार
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है. कुछ मैदानी इलाकों में बिजली गिरने के आसार हैं.
पश्चिम बंगाल
कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, आसनसोल और मालदा में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार तेज रहेगी.
झारखंड
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ-साथ अच्छी-खासी बारिश के आसार देखने को मिलेगा.
मध्य प्रदेश
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
राजस्थान
जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, अलवर और बूंदी में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
हरियाणा
चंडीगढ़ से सटे पंचकूला, अंबाला, करनाल, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अनुमान है.
पंजाब
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली और बठिंडा में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश
शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
उत्तराखंड
देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.
जम्मू-कश्मीर
जम्मू, श्रीनगर, राजौरी, पुंछ, अनंतनाग और बारामूला में बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है.
महाराष्ट्र
मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, नासिक, नागपुर और कोल्हापुर में कई जगह भारी बारिश हो सकती है.
गुजरात
अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और वलसाड में तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
छत्तीसगढ़
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है.
ओडिशा
भुवनेश्वर, कटक, पुरी, बालासोर, संबलपुर और राउरकेला में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
पूर्वोत्तर भारत
असम (गुवाहाटी), मेघालय (शिलांग), अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर), नागालैंड (कोहिमा), मणिपुर (इंफाल), मिजोरम (आइजोल) और त्रिपुरा (अगरतला) में भी कई स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है.
दक्षिण भारत
कर्नाटक (बेंगलुरु, मंगलुरु), केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम), तमिलनाडु (चेन्नई, कोयंबटूर), तेलंगाना (हैदराबाद) और आंध्र प्रदेश (विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. हालांकि आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस बनी रह सकती है.
ये भी पढ़ें