scorecardresearch

चोरी करने के लिए दो महिला बनीं सास-बहु, दुकानदार को उलझाया बातों में... और दो लाख के आभूषण लेकर हुईं फरार

सूरत में एक ज्वेलर की दुकान के चोरी के लिए दो महिला चोरों ने आपस में रिश्ता बना लिया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर दुकान ने 2 लाख के आभूषण उड़ा लिए. जिसका सबूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement
दुकान में महिला चोर दुकान में महिला चोर

सुनार की दुकान से कभी नकाब पहन चोर चोरी करते है, तो कभी बंदूक के दम पर. लेकिन सूरत के अमरोली इलाके में एक ज्वेलर की दुकान से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इसमें हैरानी की बात है कि चोरी के लिए इस मामले दो अज्ञात महिलाएं सास-बहु बन गईं. जिसके बाद दुकान के दो लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गईं. लेकिन चोरी का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

कौन बना चोरों का शिकार?

यह पूरी घटना मानसरोवर सर्कल के पास श्रीनाथजी अपार्टमेंट में स्थित 'सतनाम ज्वेलर्स' की है. अमरोली इलाके के छापराभाठा इलाके में रहने वाले 61 वर्षीय व्यापारी ठाकोरभाई जीवाभाई पारेख इस दुकान को चलाते हैं. साथ ही जिस समय घटना हुई उस समय उनका बेटा मार्केट में काम से गया हुआ था. इस वजह से महिलाओं ने इस समय को चोरी के लिए चुना.

कैसे घटित हुई वारदात?

दरअसल दोपहर करीब दो बजे 40-45 साल की एक महिला झांझर खरीदने के बहाने दुकान में पहुंची. कुछ देर बाद करीब 60-65 साल की एक दूसरी महिला भी दुकान में आई. उसने खुद को पहली महिला की सास बताया. दोनों महिलाओं ने व्यापारी से झांझर दिखाने को कहा. जिसके बाद उनके आकार का नाप लेने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा. 

महिला ने दुकानदार से झांझर लीं और झांझर सास को दिखाने के बहने सौंप दी. सास ने उसे बेहद शातिर तरीके से अपने घाघरे छिपा लिया. हैरानी की बात हैं कि दुकान मौजूद व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिसके बाद दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान से निकल गईं थी.

स्टॉक चेक करने पर हुआ खुलासा

महिलाओं के जाने के बाद जब व्यापारी का बेटा वापस दुकान लौटा. जिसके बाद उसने चांदी के सामान का स्टॉक चेक किया, तो 11 जोड़ी झांझर गायब मिलीं. इसके बाद दुकान के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई. फुटेज में दोनों महिलाओं की पूरी करतूत सामने आ गई. बताया जा रहा है कि चोरी की गई 11 जोड़ी झांझर का कुल वजन करीब 900 ग्राम था, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी ठाकोरभाई पारेख ने अमरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर तलाश कर रही है.