scorecardresearch

दुनिया के टॉप बटर में भारत का देसी घी, अमूल और गिरऑर्गेनिक ने बनाई खास जगह

इस खबर में जानिए कैसे भारत के अमूल और गिरऑर्गेनिक के देसी घी ने TasteAtlas की दुनिया के मशहूर बटर की रैंकिंग में खास जगह बनाई. साथ ही जानें इस लिस्ट में किन देशों के चर्चित बटर शामिल हैं और भारतीय घी की यह उपलब्धि क्यों खास है.

Advertisement
TasteAtlas' Words Most Iconic Butter Brands Ranking TasteAtlas' Words Most Iconic Butter Brands Ranking

भारत का देसी घी अब सिर्फ भारतीय रसोई तक सीमित नहीं है. इसकी पहचान दुनिया के डेयरी उत्पादों के बीच भी बढ़ रही है. फूड रैंकिंग प्लेटफॉर्म टेस्ट एटलस ने दुनिया के बेहतरीन और मशहूर बटर की लिस्ट जारी की है. इस सूची में भारत के दो घी प्रोडक्ट्स को भी जगह मिली है. गिर ऑर्गेनिक का ए2 गिर काउ घी और अमूल का प्योर घी 6वें स्थान पर शामिल हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में दुनिया के कई देशों के चर्चित बटर प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

टेस्ट एटलस ने किन चीजों को बनाया आधार
टेस्ट एटलस के मुताबिक, किसी बटर या घी को लिस्ट में शामिल करने के लिए उसकी क्वालिटी, बनाने का तरीका और उसकी खास पहचान को ध्यान में रखा गया. इसके अलावा किसी प्रोडक्ट के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को भी देखा गया. प्लेटफॉर्म का कहना है कि कुछ उत्पाद सिर्फ अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए खास होते हैं, जबकि कुछ उत्पाद अपनी अलग पहचान और इतिहास की वजह से लोगों के बीच मशहूर हो जाते हैं.

गिर ऑर्गेनिक का ए2 गिर काउ घी भी लिस्ट में
भारत की तरफ से गिर ऑर्गेनिक का ए2 गिर काउ घी इस सूची का हिस्सा बना है. इसे गिर नस्ल की गाय के दूध से तैयार किए जाने वाले घी के तौर पर बाजार में पेश किया जाता है. कंपनी के अनुसार, इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. भारतीय परंपरा में देसी घी का इस्तेमाल लंबे समय से खाना बनाने और कई तरह के पारंपरिक व्यंजनों में किया जाता रहा है.

अमूल के प्योर घी को भी मिली जगह
दूसरा भारतीय प्रोडक्ट अमूल का प्योर घी है. अमूल भारत के सबसे पहचाने जाने वाले डेयरी ब्रांड्स में से एक है. देशभर में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाले इसके घी को खुशबूदार और दानेदार बनावट के लिए जाना जाता है. अमूल का घी भारतीय खान-पान में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक घी की पहचान से जुड़ा हुआ है.

कई देशों के मशहूर बटर लिस्ट में शामिल
टेस्ट एटलस की इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्पेन और अमेरिका के बटर शामिल हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया का पेपे साया साल्टेड कल्चर्ड बटर और वेस्टर्न स्टार ओरिजिनल साल्टेड बटर, बेल्जियम का बूर फ्ल्यूर डी सेल और फ्रांस का ले बूर बोर्डियर साले 4 प्रतिशत जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)



इसके अलावा डेनमार्क का लुरपाक स्लाइटली साल्टेड बटर, आयरलैंड का केरिगोल्ड प्योर आयरिश साल्टेड बटर, इटली का बूरो ओच्चेली, न्यूजीलैंड का एंकर बटर और अमेरिका का लैंड ओ’लेक्स साल्टेड बटर भी सूची में जगह बना चुके हैं.

भारतीय घी के लिए क्यों खास है यह उपलब्धि
भारत में घी सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि पारंपरिक खानपान का अहम हिस्सा है. मिठाइयों से लेकर दाल, रोटी और कई भारतीय व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में दुनिया के चर्चित बटर की रैंकिंग में दो भारतीय घी प्रोडक्ट्स का शामिल होना देसी घी की वैश्विक पहचान के लिए खास माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: