जसवीर सिंह
जसवीर सिंह
एक डेटिंग कंपनी के को-फाउंडर और CEO जसवीर सिंह ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय माता-पिता से अपील की कि वह बच्चों के लिए घर बनाने की परंपरा पर दोबारा सोचें. उन्होंने लिखा कि यह संदेश सिर्फ आज के माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले समय के पेरेंट्स के लिए भी है. उनका कहना है कि माता-पिता भविष्य की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.
बदलती पीढ़ी और बदलती सोच
जसवीर सिंह के अनुसार, कई माता-पिता यह मान लेते हैं कि उनके बच्चे भविष्य में उसी घर में रहेंगे जो उन्होंने उनके लिए बनाया है. लेकिन हकीकत अक्सर इससे अलग होती है. आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई, नौकरी और बेहतर अवसरों के लिए दूसरे शहरों या देशों में चली जाती है. ऐसे में वह अपने माता-पिता द्वारा बनाए गए घर में वापस नहीं लौटती.
निजी अनुभव से समझाई बात
उन्होंने बताया कि यह विचार उन्हें तब आया जब वह अपने नाना के घर गए थे. उन्होंने घर सालों की मेहनत और बचत से बनाया गया था, इस उम्मीद के साथ कि अगली पीढ़ी वहीं रहेगी. लेकिन समय के साथ बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ गए, बड़े शहरों में बस गए और कोई तो विदेश भी चला गया. धीरे-धीरे वह घर, जो कभी सपनों से भरा हुआ था, अब खाली पड़ा है और लगभग बंद सा हो गया है.
जसवीर सिंह का मानना है कि अगर बच्चे अपने माता-पिता से कई गुना ज्यादा कमाने लगते हैं, तो उनकी जीवनशैली भी बदल जाती है.
उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका शहर, उनका घर और उनका पूरा जीवन बदल जाता है. इसलिए यह उम्मीद करना कि वह उसी पुराने घर में रहेंगे, सही नहीं है.
पैसे को समझदारी से खर्च करने की सलाह
CEO ने सलाह दी कि माता-पिता को अपनी पूरी जमा-पूंजी बच्चों के लिए घर बनाने में नहीं लगा देनी चाहिए. इसके बजाय उन्हें अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने और आर्थिक रूप से स्टेबल रखने पर ध्यान देना चाहिए. उनका कहना है कि माता-पिता को अपनी खुशियों और जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
सोशल मीडिया पर बंटी राय
यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग मानते हैं कि परिवार का अपना घर होना इमोशनल और भविष्य के लिए आर्थीक सुरक्षा देता है, जबकि कई लोग जसवीर सिंह की बात से सहमत कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बदलते समय के साथ सोच भी बदलनी चाहिए, क्योंकि आज की पीढ़ी पहले से कहीं ज्यादा मोबाइल और अवसरों के पीछे चलने वाली है. खैर लोगों की राय इस मुद्दे पर बटी हुई है, जिसको उनके पोस्ट पर कमेंट कर लोग जाहिर कर रहे हैं.
हालांकि जसवीर की ये बात आज की बदलती पीढ़ी में लोगों को सोचने पर जरूर मजबूर करेगी. जहां तेजी से अगली पीढ़ी अवसर की तलाश में बाहर जाती है, वहां अपनी खुशी त्याग कर बच्चों के लिए घर बनाना क्या सच में दोनों के भविष्य के लिए अच्छा है?
ये भी पढ़ें