युवकों ने सेल्फी के बहाने की अभद्रता. (Photo: Screengrab)
युवकों ने सेल्फी के बहाने की अभद्रता. (Photo: Screengrab)
राजस्थान में अतिथि देवो भव की परंपरा है, लेकिन इस परंपरा को कुछ मनचले और कुछ सिरफिरे कलंकित करने का काम कर रहे हैं. जयपुर आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है, जिससे वो खुद को असहज महसूस करने लगती हैं. विदेशी महिलाओं को देखते ही इन मनचलों को ऐसा लगता है मानो इनके बीच कोई अजूबा आ गया हो. ये मनचले विदेशी महिलाओं को छूने की कोशिश करने लगते हैं और सेल्फी लेने के नाम पर इनके साथ छेड़छाड़ करते हैं.
सेल्फी के बहाने महिला को गलत तरीके से छुआ
एक बार फिर से अब जयपुर के जलमहल के पास एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. जलमहल के पास एक विदेशी महिला पर्यटक को कुछ लड़कों ने घेर लिया, उसकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे और उसके साथ सेल्फी लेने लगे. इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उस विदेशी महिला को गलत तरीके से छुआ गया, अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही जांच
कुछ युवकों की इसी हरकत से एक बार फिर से राजस्थान के माथे पर कलंक लग रहा है. घटना को लेकर पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी का कहना है कि वायरल वीडियो जलमहल का है लेकिन इस संबंध में किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और ना ही किसी की तरफ से शिकायत दी है. फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच करेंगे. उनका दावा है कि शहर के पर्यटन स्थलों पर पहले से पर्यटन पुलिस मौजूद रहती है और यदि उसी समय भी कोई शिकायत होती तो भी तुरंत एक्शन लेते है.
(विशाल शर्मा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: