Unique Car
Unique Car
झारखंड के जमशेदपुर के चांडिल में 5 दोस्तों ने कमाल कर दिया. सभी दोस्त मैकेनिक है. सभी ने मिलकर एक मारुति 800 कार खरीदा. इसके बाद इस कार को ऐसा लुक दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. जो भी इसे देखता है, इसे लैंबॉर्गिनी समझ लेता है. चलिए आपको पांचों दोस्तों की 2 साल की मेहनत से बनाई गई अनोखी कार की कहानी बताते हैं.
कंट्रीब्यूट करके 5000 रुपए किए इकट्ठा-
जमशेदपुर से सटे चांडिल के पास एक कार मैकेनिक की दुकान है. जिसमें 5 लड़के काम करते हैं. टीवी और दूसरी जगहों पर कुछ मॉडर्न कारों को देखकर उनके मन में भी कार को मॉर्डनाइज की सोच उभरी. पहले इन दोस्तों ने आपस में कंट्रीब्यूट करके 5000 रुपए इकट्ठा किए. इसके बाद इन पैसों से मारुति 800 कार खरीदी.
2 साल की मेहनत का कमाल-
सभी दोस्तों ने इस कार पर 2 साल तक मेहनत की. आज ये कार एक मॉडर्न कार बन गई है. इस कार का लुक बेहतरीन है. ये कार लैंबॉर्गिनी जैसी लगती है. जो भी इसे देखता है, हैरान रह जाता है.
मैकेनिक ने क्या बताया?
मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कुछ नया करना है. हम सभी गैराज मिस्त्री हैं तो हम लोगों ने एक छोटा सी कार खरीदी. हम लोगों ने कार को बहुत ध्यान से देखा और देखने के बाद इस मारुति 800 को धीरे-धीरे उसे नया लुक देने का काम करने लगे. 2 साल तक कोशिश की और अंत में ये गाड़ी बनकर तैयार हुई है.
उनका कहना है कि अभी भी ये गाड़ी पूरी तरह से तैयार नहीं है. लेकिन इसे देखने के लिए बाहर से लोग आ रहे हैं. विदेश से भी कई लोगों ने फोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ये कैसे किया?
3 लाख रुपए हुए हैं खर्च- मैकेनिक
मैकेनिक का कहना है कि कई लोग कार का ऑर्डर भी दे रहे हैं. लेकिन ये कार अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है. इसपर अब तक 3 लाख से ज्यादा खर्च हो चुका है. इस छोटी सी जगह के लड़कों ने वो कर दिया है, जिसे बड़े-बड़े शोरूम वाले भी नहीं कर पाते हैं. अभी भी काम जारी है.
इन लोगों ने बताया कि यह कार 10 किलोमीटर का माइलेज देगी. जबकि मारुति 10 से 20 का माइलेज देती है. मारुति हल्की कार है. लेकिन जब हमने इसे मॉडर्नाइज किया है तो गाड़ी भारी हो गई है. इसलिए इसके माइलेज पर थोड़ा असर पड़ेगा. लेकिन गाड़ी बहुत ही खूबसूरत बन रही है. उनका कहना है कि 2 सालों से लगातार हम इसपर काम कर रहे हैं. जब दुकान का काम खत्म हो जाता था, उसके बाद हम इसपर काम करते थे.
(अनूप सिन्हा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: