scorecardresearch

'तुम भाजपाई हो, इसलिए क्रांतिकारी बिस्मिल का नाम ले रहे हो', सीएम योगी से सुनाया समाजवादी सरकार के शिक्षा मंत्री का किस्सा

'पंचायत आजतक' के मंच से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के पास देश की कुल कृषि भूमि का सिर्फ 11 फीसदी है. लेकिन सूबे 21 फीसदी खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है. कृषि विकास दर 8 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी तक पहुंच गई है.

Advertisement
UP CM Yogi Adityanath UP CM Yogi Adityanath

मथुरा में 'पंचायत आजतक' के मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकार की उपलब्धियां गिनाई. सीएम ने कहा कि जिस मथुरा में पहले चारों तरफ अराजकता थी. आज वहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश की चुनौतियों को समस्या मानने के बजाय उनमें संभावनाएं तलाशीं और उन्हें विकास के अवसर में बदला.

सीएम योगी ने समाजवादी सरकार के शिक्षा मंत्री का किस्सा सुनाया-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार के समय के शिक्षा मंत्री का किस्सा सुनाया. सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी दी गयी थी. पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर एक पार्क का उद्घाटन था और उस कार्यक्रम में तब के शिक्षा मंत्री पहुंचे थे. उस दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने भाषण में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का नाम नहीं लिया. उन्होंने बिस्मिल्ला साहब कहा. इस पर मंच पर मौजूद एक सज्जन ने कहा कि नाम शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान साहब नहीं है, वो क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल है. इसपर शिक्षा मंत्री ने कहा कि तुम भाजपाई हो, इसलिए पंडित राम प्रसाद का नाम ले रहे हो. ये उस समय की शिक्षा मंत्री बोल रहे थे.

सीएम योगी ने कहा कि जिस व्यक्ति को क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल और शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान के नाम में अंतर महसूस न होता हो, वो उत्तर प्रदेश की स्कूली शिक्षा को कहाँ ले गए होंगे? आप सहज कल्पना कर सकते हैं.

कृषि विकास दर में बढ़ोतरी हुई- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में आज कृषि विकास की दर 8 प्रतिशत से बढ़कर के 21 फीसदी हो गई है. जबकि भारत की कुल कृषि भूमि में से यूपी का शेयर सिर्फ 11 फीसदी है. यूपी 21 फीसदी खाद्यान उत्पादन करके देश का पेट भरने का काम कर रहा है.

122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि साल 2007 से 2017 के बीच सूबे में 29 चीनी मिलें बंद हो गई थीं और गन्ना किसानों का भुगतान अटका हुआ था. 2017 के बाद सूबे में 122 चीनी मिलें सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं और इस दौरान एक भी मिल बंद नहीं हुई. उन्होंने कहा कि किसानों की हताशा को दूर करने के लिए बंद पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया.

आबादी चुनौती नहीं, अवसर है- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी बड़ी आबादी के साथ सबसे बड़ी युवा आबादी भी है. इसके साथ ही यूपी के पास समृद्ध इतिहास, संस्कृति, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र, बड़ा भौगोलिक क्षेत्रफल और देश का सबसे बड़ा बाजार मौजूद है.

सीएम ने कहा कि यूपी में सभी क्षमताएं मौजूद थी. हर दृष्टि से देश में नंबर वन बनाने की क्षमता थी. लेकिन पिछली सरकारों ने इन चुनौतियों को समस्या माना, जिससे प्रदेश की दुर्गति हुई. हमारी सरकार ने सूबे की आबादी को डेमोग्राफिक डिविडेंड के तौर पर देखा है, युवा शक्ति को स्किलिंग से जोड़ने, स्किलिंग को रोजगार से जोड़ने और युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने का काम डबल इंजन की सरकार ने आगे बढ़ाया है.

उत्पादों को विशेष पहचान के लिए ODOP योजना चलाई गई- सीएम
सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले एमएसएमई सेक्टर से जुड़े कारीगर और हस्तशिल्पी उपेक्षा, प्रदूषण बोर्ड के डर और सुविधाओं के अभाव के कारण पलायन कर रहे थे. लेकिन हमारी सरकार ने यह हालत बदलकर नया माहौल पैदा किया है. सूबे के सभी 75 जिलों के यूनिक उत्पादों को पहचान देने के लिए एक जिला, एक उत्पाद योजना शुरू की गई.

पेपर लीक को लेकर कानून बनाया- सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2020 में ऐसा कानून बनाया है, जिसमें जो भी पर्चा लीक में शामिल होगा, उसको आजीवन जेल में सड़ाएंगे, उसकी प्रॉपर्टी जब्त करेंगे.

ये भी पढ़ें: