scorecardresearch

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सेना के 3 विमान, ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर की गई पार्किंग

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान उतरे हैं. नए एयरपोर्ट पर किसी भी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है. इन विमानों की लैंडिंग को रूस राष्ट्रपति के भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Advertisement
Russian military aircraft landed at Noida Airport for the first time Russian military aircraft landed at Noida Airport for the first time

नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) पर पहली बार रूसी सेना के 3 सैन्य विमान उतारे गए. नए एयरपोर्ट पर किसी भी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है. तीनों विमानों की लैंडिंग को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और ब्रिक्स की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. एयरपोर्ट प्रबंधन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है. आपको मालूम हो कि सैन्य विमानों की लैंडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी है. एयरपोर्ट पर इनके उतरने के बाद विदेशी राष्ट्रपति के विमान के उतरने की संभावना जताई जा रही है.

रनवे पर पूरे दिन खड़े रहे रूसी सेना के विमान
रूसी सेना के तीन सैन्य विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे. इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल था. इन विमानों में रूसी सेना की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत आए हैं. बुधवार को भी तीनों हवाई जहाज एयरपोर्ट के रनवे पर पूरे दिन खड़े रहे. इससे पहले विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग ज्यादातर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होती थी. एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी और रूसी टीमें विमानों की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा देख रहे हैं. 

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का होना है आयोजन
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 व 13 सितंबर को किया जाएगा. इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी इसमें शामिल होना लगभग तय है. सैन्य विमानों की लैंडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी है. एयरपोर्ट पर इनके उतरने के बाद विदेशी राष्ट्रपति के विमान के उतरने की संभावना जताई जा रही है.