scorecardresearch

30 September 2026 Weather Report: जाते-जाते सितंबर में कहां होगी बारिश और कहां साफ रहेगा आसमान? जानें दिल्ली से लेकर केरल तक का मौसम अपडेट

IMD ने 30 सितंबर 2026 को कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. वहीं कुछ जगहों पर मौसम सुखा रहने का अनुमान भी जताया है.

Advertisement
IMD 30 September 2026 Weather IMD 30 September 2026 Weather

सितंबर का आज आखिरी दिन है और महीने के जाते-जाते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग नजर आ रहा है. कहीं बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं तो कई इलाकों में अब मौसम धीरे-धीरे साफ दिखता नजर आने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 30 सितंबर को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. 

दिल्ली
दिल्ली में आज से मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है. हाल की बारिश के बाद राजधानी में अब आसमान साफ रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की भी संभावना जताई गई है. इसी के साथ सुबह और शाम में ठंड के मौसम के जैसा महसूस हो सकता है.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर से मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा. वहीं दिल्ली से सटे और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश की गतिविधि कम हो जाएंगी.

बिहार
बिहार में आज कुछ जगहों पर आज हलके-फुलके बारिश की संभावना बनी हुई है. IMD की माने तो राज्य में 1 अक्टूबर 2026 तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. 

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आज के लिए बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि बारिश हर जगह एक जैसी नहीं होगी.

ओडिशा
ओडिशा में आज कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है. उन इलाकों से सटे इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं, जबकि राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रह सकता है.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. कोंकण और गोवा के साथ मध्य महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है.

गुजरात
गुजरात के कुछ हिस्सों में 30 सितंबर को बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक गुजरात क्षेत्र में बारिश की गतिविधि 1 अक्टूबर तक बनी रहने की संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में आज बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान
राजस्थान में 30 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद अब राज्य के कई हिस्सों में मानसून कम होता चला जाएगा.

पंजाब
पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आज का मौसम सूखा रहने की संभावना है. हाल की बारिश और गरज-चमक के बाद राज्य में अब बारिश की गतिविधि कम होने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में भी आज के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि आने वाले दिनों में यानी 2 से 4 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक जैसा माहौल देखने को मिल सकता है. 

नॉर्थ ईस्ट का मौसम
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज बाकी उत्तर भारत से अलग रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है. असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 30 सितंबर को कुछ जगहों पर सामान्य के मुकाबले भारी बारिश भी हो सकती है.

साउथ इंडिया का मौसम
दक्षिण भारत में 30 सितंबर को बारिश का असर कई जगहों में देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना बताई है. केरल और माहे तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है. कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जबकि आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है.
 

ये भी पढ़ें