scorecardresearch

14 July 2026 Weather: दिल्ली के साथ-साथ 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहीं आंधी तो कहीं 75 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

14 जुलाई 2026 को देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और 75 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

Weather Update 14 July 2026 Weather Update 14 July 2026

देशभर में मानसून रुक-रुक कर एक बार फिर से एक्टिव होता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 जुलाई को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के हिसाब से आज कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे आंधी जैसी स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है. खास कर पहाड़ी और निचले हिस्से के लोगों को. जलभराव का भी खतरा बन सकता है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनती दिखाई दे रही है. कई इलाकों में कल रात बारिश भी दर्ज की गई थी. वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और जलभराव की स्थिति बन सकती है.

उत्तर प्रदेश
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, बरेली और झांसी समेत आसपास के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. बिना मौसम की एडवाइजरी पढ़े घर से बाहर न निकलें. 

उत्तराखंड
देहरादून, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. खास करके पर्यटकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. स्थानीय लोगों से निवेदन है बिना काम घर से बाहर न निकलें.

बिहार
पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और किशनगंज के आसपास के शहरों में भारी बारिश की संभावना है. निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है.

झारखंड
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और दुमका में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है. खास करके मैदानी स्थानों में लोग सतर्क रहे.

पश्चिम बंगाल
कोलकाता, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और मालदा में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं दूसरे राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. साथ ही उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में अधिक बारिश की संभावना जताई गई है.

ओडिशा
भुवनेश्वर, कटक, पुरी, बालासोर, मयूरभंज और क्योंझर में भारी बारिश हो सकती है. कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. सतर्कता बरत के ही घर से बाहर निकलें.

मध्य प्रदेश
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

राजस्थान
जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और झालावाड़ में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर और जगदलपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.

पंजाब
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

हरियाणा
चंडीगढ़ से सटे पंचकूला, अंबाला, करनाल, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश और आंधी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश
शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

जम्मू-कश्मीर
जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, पुंछ और रामबन में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है.

असम
गुवाहाटी, धुबरी, कछार, डिब्रूगढ़, जोरहाट और नागांव में भारी बारिश का अलर्ट है. कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

मेघालय
शिलांग, चेरापूंजी, तुरा और ईस्ट खासी हिल्स में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

नागालैंड
कोहिमा, दीमापुर, मोकोकचुंग और तुएनसांग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मणिपुर
इंफाल, चुराचांदपुर, थौबल और बिष्णुपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मिजोरम
आइजोल, लुंगलेई, सेरछिप और कोलासिब में भारी बारिश की संभावना है.

त्रिपुरा
अगरतला, धलाई, खोवाई और उनाकोटी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
 

ये भी पढ़ें