scorecardresearch

7 July 2026 aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के चलते 22 राज्यों में आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है.

7 July 2026, आज का मौसम 7 July 2026, आज का मौसम

जुलाई के पहले सप्लात में देशभर के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके कारण कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है. इसी बीच साउथ झारखंड और नॉर्थ ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर डिप्रेशन बना हुआ है, जो आंधी, तूफान और बारिश की गतिविधियों को और तेज करता दिखाई दे रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक मध्य भारत समेत कई राज्यों में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. इसलिए घर से निकल ने पहले पूरी सावधानी की पुष्टि कर लें.

आज दिल्ली- एनसीआर का मौसम
दिल्ली में 7 से 9 जुलाई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मंगलवार को सुबह या दोपहर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्से में आज 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश का मौसम
आज और आने वाले 6-7 दिनों तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, और अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर मध्यम से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 7 जुलाई को 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है.

बिहार का मौसम
हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और कहीं दूसरे हिस्सों में केवल बादल छाए रहेंगे. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, सहरसा और समस्तीपुर सहित कई जिलों में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 7 जुलाई को आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 9 से 12 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. झारखंड में बन रहे डिप्रोशन का असर बिहार पर ज्यादा दिखाई देगा.

राजस्थान का मौसम
जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, सीकर और झुंझुनूं सहित पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. 7 से 10 जुलाई के बीच आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी राजस्थान में 6 से 9 जुलाई तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में 7 से 12 जुलाई तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 8 से 12 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी, जबकि 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके कारण लेंड स्लाइड का खतरा बना हुआ है. टूरिस्ट खास कर घूमने निकलने से पहले मौसम की चेतावनी पढ़ लें.

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी 7 से 12 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है. 7 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी और पूरे सप्ताह कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड का मौसम
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 7 से 12 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश होने  की संभावना है. 7 से 10 जुलाई के दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

जम्मू-कश्मीर का मौसम
श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ और उधमपुर सहित कई जिलों में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि मौसम के इस बदलाव के कारण अमरनाथ की यात्रा कर रहे यात्रियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है.
 

ये भी पढ़ें