Jan Man Survey and Narendra Modi
Jan Man Survey and Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने के अवसर पर NaMo App (नरेंद्र मोदी ऐप) पर ‘जन मन सर्वे’ की शुरुआत की गई. इस सर्वे ने लॉन्च होते ही अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त की है. महज 26 घंटे में 5 लाख से अधिक लोगों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया और अपनी राय दी, जिससे यह जनता से सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम बन गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सर्वे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा किया और लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की है.
क्या है जन मन सर्वे?
यह एक इंटरएक्टिव सर्वे है, जिसमें लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और डिजिटल इंडिया जैसे मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करने का अवसर दिया गया है.
यह सर्वे इस मकसद से तैयार किया गया है कि आमजन की आवाज़ सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचे और उनके सुझावों को भविष्य की योजनाओं में शामिल किया जा सके.
आप कैसे कर सकते हैं सर्वे में भागीदारी?
जन मन सर्वे तक पहुंचना बेहद आसान है. आमजन नमो ऐप के माध्यम से आसानी से सर्वे में भाग ले सकते हैं. इसके लिए तीन तरीके हैं...
77% लोगों ने पूरा भरा सर्वे, यूपी की सर्वाधिक भागीदारी-
इस सर्वे में देशभर से लोगों की जबर्दस्त भागीदारी देखने को मिल रही है. अब तक के रिस्पांस में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा. राज्य से 1,41,150 प्रतिक्रियाएं मिलीं. इसके बाद महाराष्ट्र (65,775), तमिलनाडु (62,580), गुजरात (43,590), और हरियाणा (29,985) का स्थान है. कुल प्रतिभागियों में से 77% से ज्यादा लोगों ने सर्वे को पूरा किया है. यह इस बात का परिचायक है कि लोग इस संवाद में कितनी गंभीरता से भाग ले रहे हैं.
सर्वे में पूछे गए प्रमुख सवाल:
इस सर्वे में राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की वैश्विक छवि, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, सांस्कृतिक जुड़ाव, और विकसित भारत के लक्ष्य जैसे मुद्दों पर कुल 15 सवाल पूछे गए हैं. जो विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हैं. कुछ प्रमुख सवाल इस तरह से हैं...
बड़ी बात यह है कि सवालों को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जो लोगों को विचार करने और अपनी राय व्यक्त करने के लिए प्रेरित करते हैं. ‘जन मन सर्वे’ एक ऐसा प्रयास है जो लोकतंत्र को संवादमूलक और सहभागी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह न केवल जनता को अपनी राय रखने का मंच देता है, बल्कि सरकार को भी यह संकेत देता है कि किन योजनाओं और नीतियों को लोगों से समर्थन मिल रहा है और कहां सुधार की ज़रूरत है. यह सर्वे नए भारत के निर्माण में आमजन को सहभागी बनाने की भावना को साकार करता है.
आपके पास अभी भी मौका है, आप भी सर्वे मे भागीदारी करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: