scorecardresearch

मारपीट के बाद पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, कहा जाओ योगी जी के पास... गुस्साई लड़की चढ़ी बिलजी के पोल पर

कानपुर में जब पुलिस ने एक लड़की की मारपीट के बाद शिकायत दर्ज नहीं की. तो, उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह बिजली के पोल पर चढ़ गई. जिसके बाद खुद पुलिस को उसके पास आना पड़ा और उसे पोल ने नीचे उतारने के लिए काफी समझाना पड़ा.

Advertisement
बिजली के पोल पर चढ़ी लड़की बिजली के पोल पर चढ़ी लड़की

कानपुर में एक दरोगा से 18 वर्षीय लड़की ऐसी नाराज हुई कि वह जान देने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गई. जानकारी के मुताबिक दरोगा ने उसे कहा था कि तुम ड्रामा करती हो और तुम्हारी सुनवाई नहीं होगी. अब तुम लखनऊ सीएम योगी जी के यहां जाओ. यह बात लड़की को इतनी बुरी लगी कि वह सीधे गांव आई और हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई. इसके बाद गांव में हंगामा मच गया जिसके बाद पुलिस आई और लड़की को समझाने का प्रयास करने लगी.

रेशमा के साथ हुई मारपीट

कानपुर के महाराज पूरी इलाके की रहने वाली रेशमा बरसात में घर में गिर रहे पानी को रोकने के लिए छत पर चढ़ी थी. तभी उसके चाचा का लड़का शिवा उसको गाली देने लगा और बाद में मारपीट करने लगा. शिवा का कहना था कि रेशमा ने उसकी छत पर पैर क्यों रखा.

दरोगा ने नहीं सुनी रेशमा की

रेशमा के नाना भगवान दिन का आरोप है की मारपीट के बाद रेशमा गिर गई, जिसके बाद एंबुलेंस से उसको हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उसका इलाज हुआ और कई घंटे बाद और ठीक होकर वह घर आई. 

इसके बाद रेशमा मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची. लेकिन वहां मौजूद दरोगा ने उसे कहा कि तुम ड्रामा करती हो, इसलिए तुम्हारी सुनवाई नहीं होगी. अब तुम लखनऊ जाओ सीएम योगी जी के यहां तब सुनवाई होगी.

क्या बोले नाना भगवान दास

रेशमा के नाना भगवान दास का आरोप है इसी बात से उनकी नातिन नाराज हो गई. उसे लगा एक तो उसके साथ मारपीट की गई, साथ ही पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी. 

जिससे बात आहत रेशमा खेत में बने हाई टेंशन लाइन के बिजली के पोल पर जान देने के लिए चढ़ गई. उसको पोल पर चढ़ा देखकर गांव में हंगामा मच गया पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 

रेशमा ने रखी अपनी मांग

रेशमा का कहना था कि मेरी रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार करो. जिसके बाद पहले पुलिस ने उसको समझाया कि शिवा उसका ही चचेरा भाई है. पुलिस ने इसके बाद लड़के के मां-बाप को बुलाकर डांटा और लड़की को भी समझाया. जिसके बाद वह नीचे उतरी. साथ ही पुलिस ने दोनों के परिवारों को बुलाकर आपस में समझाया भी.