scorecardresearch

Alwar: एक बकरी के चक्कर में, चाचा-ताऊ के परिवार के बीच हुआ खूनी खेल.. जमकर चले लाठी-डंडे और गूंजी राइफल

अलवर में चाचा-ताऊ के परिवार में खूनी झड़प हो गई, जिस समय एक बकरी दूसरे पक्ष के खेत में घुस गई. इससे गुस्साया दूसरा पक्ष लाठी-डंडो के साथ बरस पड़ा.

Alwar News Alwar News

खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र गांव हमीरका में ज्वार के खेत में बकरी घुसने को लेकर चाचा-ताऊ के परिवार आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडा, फरसी और कट्टे तक पर उतर आए. हमले में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. 

वीडियो हुआ वायरल
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐसे एक पक्ष दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहा है. साथ ही लोगों के पास बंदूक, राइफल और फरसी मौजूद है. जब विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद हालात सामान्य हो पाए. लेकिन विवाद के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना के बाद से गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं.

केवल एक बकरी बनी खूनी खेल का कारण
इस खूनी खेल में घायल हुए सलीम ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी और बारात आनी थी. गुरुवार शाम वो शादी का सामान लेकर घर पहुंचा ही था. इस दौरान उसकी बकरी चाचा महबूब के खेत में चली गई. इसी बात को लेकर महबूब, इस्लाम, मोबीन समेत करीब 40-50 लोग उनके घर पर आ धमके आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और फरसी से घर में घुसकर हमला कर दिया. हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ कर बाइक, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और शादी के लिए खरीदा सामान को भी नुकसान पहुंचाया. साथ ही कुछ जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया गया है.

एक पक्ष के शख्स को आए 12 टांकें
घटना में मुस्तफा को तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसके सिर में 12 टांके आए हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 30-40 लोग हमला करते दिख रहे हैं. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और अब शिकायत के आधार पर जांच शुरू कि है. घटना के बाद से गांव में तनाव के हालत बने हुए है. गांव में पुलिस तैनात की गई है. दोनों पक्षों की तरफ से मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है.

- हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट