scorecardresearch

झगड़े के बाद राजीनामा के लिए बकरी चोर ने बुलाया...फिर दिया पुरानी रंजिश को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार!

मामला विद्याधर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई कय्यूम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Advertisement
Dispute Over Money Transaction Dispute Over Money Transaction
हाइलाइट्स
  • रुपयों के विवाद में युवक की हत्या

  • जयपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम

जयपुर में रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि पुराने झगड़े का राजीनामा कराने के बहाने युवक को बुलाया गया और वहां पहुंचते ही चाकुओं से हमला कर दिया गया. हमले में युवक की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला विद्याधर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई कय्यूम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

3-4 दिन पहले हुआ था रुपयों को लेकर विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक रफीक उर्फ बकरी चोर का कुछ लोगों से 3-4 दिन पहले रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी. 24 अगस्त की देर रात रफीक के साले ने उसे फोन किया. आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज और झगड़ा हुआ. इसके बाद रफीक ने अपने भाई शफीक को मौके पर बुला लिया.

भाई मौके पर पहुंचा तो चाकुओं से हमला
आरोप है कि शफीक के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. इसी दौरान रफीक के साले ने भी चाकू से वार किया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. सूचना मिलने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरीद उर्फ फड्डू चाचा, शाहबुद्दीन और दिलशाद उर्फ दिल्लू के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: