scorecardresearch

Kanpur: सैलरी 10 हजार रुपए, इनकम टैक्स का 3 करोड़ का नोटिस... क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले 22 साल के एक युवक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 3 करोड़ टैक्स चुकाने का नोटिस दिया है. युवक की सैलरी 10 हजार रुपए है.

Advertisement
Omji Shukla Omji Shukla

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा. एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवक को 3 करोड़ के टैक्स का नोटिस आया है. कानपुर – काकादेव क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले 22 वर्गीय ओमजी शुक्ला पर दिल्ली स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने नोटिस दिया है. मासिक वेतन मात्र 10 हजार रुपये होने के बावजूद, विभागीय रिकार्ड में उनके नाम पर 17.47 करोड़ रुपये का कपड़ों का कारोबार दर्ज बताया गया है.

कैसे मिला नोटिस?
ओमजी शुक्ला आवास विकास कॉलोनी के हंसपुरम के निवासी हैं. उनको लगभग दो सप्ताह पहले डाक के माध्यम से एक पेज का नोटिस प्राप्त हुआ था. पड़ोसियों को दिखाने पर उन्होंने इसे फर्जी बताया, लेकिन ओमजी ने एहतियातन उसे संभाल कर रख लिया.

21 अगस्त को फिर डाकिया आया और 32 पन्नों का विस्तृत नोटिस सौंप गया. इसमें न केवल ओमजी का सही पता और पैन नंबर दर्ज था, बल्कि सात दिनों के भीतर सभी दस्तावेजों के साथ विभाग के समक्ष पेश होने का आदेश भी था.

नोटिस में क्या है दावा?
नोटिस के अनुसार, ओमजी के नाम पर 17 करोड़ 47 लाख 56 हजार रुपये का कपड़े का कारोबार दर्ज है. इस पर 3 करोड़ 14 लाख 56 हजार रुपये का टैक्स भुगतान करने का आदेश दिया गया है.

क्या बोले अधिकारी?
परेशान होकर ओमजी सोमवार को सर्वोदय नगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय पहुंचे और आयुक्त रोशन लाल से मिले. आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि नोटिस का समय पर जवाब देना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस की सत्यता की जांच उसी कार्यालय में होगी, जहां से यह जारी हुआ है.

(सिमर चावला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: