scorecardresearch

बुर्के में युवती, युवक ने बरसाए थप्पड़, Video वायरल

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक बुर्का पहने एक युवती के साथ मारपीट करता है. युवक युवती को कई थप्पड़ मारता है और गली में चला जाता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Muzaffarnagar video viral Muzaffarnagar video viral

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुरखा पहने युवती की एक युवक पिटाई करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 23 अक्टूबर को कॉलेज जाते समय एक 19 वर्षीय लड़की के साथ फरमान नाम के युवक ने गाली-गलौज और मारपीट की. ये घटना पास ही के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवती बुर्के में एक गली में खड़ी है. तभी एक युवक आता है. इसके बाद महिला थोड़ा पीछे हटती है. लेकिन तभी युवक उसपर थप्पड़ बरसा देता है. युवक एक के बाद एक कई थप्पड़ मारता है और चला जाता है. इसके बाद महिला अपना सामान नाले में फेंक देती है और चली जाती है.

एक्शन में पुलिस-
पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तुरंत बीएनएस की धारा 74/115(2)/351(3)/352 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक फरमान को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फरमान और पीड़ित युवती दोनों लंबे समय से परिचित थे और किसी बात को लेकर उनका घटना के दिन विवाद हुआ था. जिसके चलते गुस्से में आकर फरमान ने युवती की पिटाई कर दी थी.

आरोपी गिरफ्तार- पुलिस
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के साकेत चौकी क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर चली. एक बुर्का में एक महिला को एक शख्स मरता हुआ नजर आ रहा है. इस घटना का संज्ञान पुलिस द्वारा यह तीन दिन पुरानी वीडियो पाई गई. पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और पुलिस लगातार इस व्यक्ति की तलाश में जुटी रही. यह व्यक्ति जिसने मारपीट की पुलिस की हिरासत में है. इसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है. जांच की जा रही है लड़ाई की योजना मारपीट की वजह समझी जा रही है और उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: