पड़ोसी का एसिड अटैक
पड़ोसी का एसिड अटैक
दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन पर तेजाब से हमला कर दिया गया. इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हेरानी की बाद यह है कि यह हमला किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने किया. बताया जा रहा है कि आरोपी भी उसी दूल्हे को पसंद करती थी जिससे पीड़िता की शादी होने वाली थी, जिसके आवेश में आकर उसने ऐसा कदम उठाया.
पड़ोसन का क्रश बना वजह
मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती का नाम गुलिस्ता है, जो दूल्हे को पसंद करती थी. वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया और उसकी शादी उसकी पड़ोस में रहने वाली शबनम से तय हो गई तो, उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक, इसी एकतरफा लगाव ने उसे इस हद तक पागल कर दिया कि उसने दुल्हन को निशाना बना दिया.
मेहंदी लगाने के इरादे से घुसी घर में
परिजनों का कहना है कि 19 अप्रैल को शबनम की शादी होने वाली थी. इसी दौरान घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहता था. वह भी कई बार घर आ चुकी थी. उस दिन भी ऐसा ही हुआ. आरोपी गुलिस्तां मेहंदी लगाने के बहाने से घर में घुसी और मौका पाकर दुल्हन के चेहरे पर एसिड फेंक दिया. परिवार का कहना है कि उन्हें जरा भी गुलिस्तां पर शक नहीं हुआ कि वह ऐसा करेगी.
इस हमले में शबनम गंभीर तौर से झुलस गई है. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इस हमले से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती पूछताछ में यह साफ हुआ है कि हमला सुनियोजित था. पुलिस आरोपी युवती और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है. परिजन अब पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें