सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह
सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह
गोरखपुर में एक लड़की थाने पहुंची. वहां जाकर वह एक युवक से मिलने की मांग करने लगी. लेकिन वह युवक जेल में था. लड़की ने अपनी जिद पूरी करवाने के लिए फिनायल तक पी लिया. लेकिन इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात है, कि लड़की ने ही खुद युवक को जेल भिजवाया था.
चौरी चौरा थाना में एक लड़की पहुंची और वहां मौजूद पुलिसवालों से अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी. लेकिन आरोपी जेल में कैद है. ऐसे में जिद करती लड़की को जब कुछ समझ नहीं आया, तो वह थाने के बाहर आती है और अपने पर्स में रखी फिनायल की बोतल को खोलकर पी जाती है. आनन फानन में वहां मौजूद पुलिसकर्मी महिला की तरफ भागते है और लड़की को उठाकर थाने के अंदर पुलिस जीप में लिटा देते हैं. इसके बाद लड़की को लेकर चौरी चौरा सीएचसी पहुंचते है. लेकिन वहां उसकी हालत को गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
दरअसल धनंजय निषाद नाम के एक व्यक्ति पर युवती ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवाया था. उसका कहना था कि शादी का झांसा देकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाया है. लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.
इस मामले में सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को थाने में बुलाने की जिद करने लगी. पीड़िता को बताया गया कि अभियुक्त जिला कारागर में बंद है. उससे यहां थाने पर मिलना संभव नहीं है. इसलिए उससे जिला कारागार में जाकर मिलने को कहा गया.
कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई कि पीड़िता की तबीयत ख़राब हो गई है उसने घर में इस्तेमाल होने वाला फिनायल पी लिया है. पीड़िता के घर वालों को सूचित कर दिया गया है और पीड़िता की स्थिति अभी सामान्य है.