scorecardresearch

पति के थे अवैध संबंध, होता रहता था पत्नी से विवाद... लड़ाई के चलते मां-बेटे ने महिला को पिलाया हार्पिक

कोई इस तक जा सकता है कि अपनी पत्नी को हार्पिक पिला दे, शायद ही कोई सोच सके. इस काम में उसके साथ उसकी मां भी शामिल हुई. फिलहाल महिला अस्पताल में गंभीर हालक में भर्ती है और लिखित बयान दे चुकी है.

Advertisement
आरोपी मां और बेटा आरोपी मां और बेटा

जालंधर के करतारपुर थाने के अधीन आने वाले एक इलाके में एक महिला को जबरदस्ती हार्पिक पिलाने की कोशिश की गई. दरअसल हार्पिक पिलाने के पीछे महिला को मारने की मंशा थी. जिन लोगोंने महिला को हार्पिक पिलाने की कोशिश की थी उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

किसने की हार्पिक पिलाने की कोशिश?

दरअसल महिला को हार्पिक पिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि उसका पति और सास ही हैं. दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. हार्पिक पिलाने के बाद महिला को गंभीर हालत में जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. जिसके बाद वहां से उसकी सास और पति उसकी 6 साल की बेटी को लेकर फरार हो गए. पीड़िता की पहचान करतारपुर में रहने वाले उमंग बस्सी की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस के मुताबिक कि महिला का मायका धूरी में है. उसके परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. दोनों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं. अभी महिला की हालत नाजुक है. महिला ने जज के सामने अपने बयान लिखित तौर पर दिया है.

महिला की हालत खतरे से बाहर होने और वेंटिलेटर से उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि फिर किसी महिला की जिंदगी इस तरह से खतरे में न आ सके.

आखिर क्यों पिलाया गया हार्पिक?

आरोप हैं कि महिला के पति के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध थे. जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था. इसे के चलते महिला को हार्पिक पिला रास्ते से हटाने की कोशिश की गई. 

इस मामले को लेकर थाना करतारपुर की पुलिस ने पति उमंग बस्सी और उसकी मां के खिलाफ BNS की धारा 123 109 ओर 85 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

- देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट