scorecardresearch
ऑफबीट

Snowfall Places in India: जनवरी में उठाना चाह रहे बर्फबारी का आनंद... तो तुरंत बनाइए प्लान और घू्म आइए भारत की ये जगहें... 'कसम' से मजा आ जाएगा

Snowfall
1/9

1. स्नोफॉल का दीदार के लिए सबसे बेस्ट महीना जनवरी
नया साल 2026 का पहला महीना जनवरी शुरू हो गया है. यह माह बर्फबारी यानी स्नोफॉल (Snowfall) का दीदार करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. यदि आप जनवरी में बर्फबारी का आनंद उठाना चाह रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं. आप तुरंत घूमने का प्लान बनाइए, हम आपको बता रहे हैं किन-किन जगहों पर स्नोफॉल देख आपको मजा आ जाएगा. 

पहलगाम
2/9

2.  सोनमार्ग और पहलगाम
यदि आप जनवरी महीने में स्नोफॉल का आनंद उठाना चाह रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर स्थित सोनमार्ग और पहलगाम जा सकते हैं. यहां बर्फबारी शुरू हो गई है. यहां बर्फ से ढके व्यू आपका मनमोह लेंगे. सोनमार्ग और पहलगाम की बर्फीली वादियों के अलावा देवदार के जंगल भी मशहूर हैं. बर्फबारी के बाद पूरी तरह से सफेद चादर से ढका यह इलाका जन्नत जैसा लगता है.  

गुलमर्ग
3/9

3. गुलमर्ग
यदि आप जनवरी महीने में बर्फबारी का दीदार करना चाह रहे हैं तो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर स्थित गुलमर्ग जा सकते हैं. गुलमर्ग को भारत का विंटर वंडरलैंड के नाम से भी जाना जाता है. 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग में जनवरी महीने में खूब बर्फबारी होती है. यह दृश्य देखने में इतना सुंदर लगता है कि आप कह उठंगे वाह क्या नजारा है.

ओली
4/9

4. ओली
यदि आप जनवरी महीने में ताजा बर्फबारी होते देखना चाह रहे हैं तो उत्तराखंड स्थित ओली जाने का प्लान बना सकते हैं. 2880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत की स्कीइंग कैपिटल ओली को बर्फबारी के लिए खूब पसंद किया जाता है. गढ़वाल हिमालय में स्थित ओली स्नोफॉल के बाद बहुत ही खूबसूरत दिखती है.

मनाली
5/9

5. मनाली
आप जनवरी महीने में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली भी जा सकते हैं. यहां आप बर्फबारी देख अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाएंगे. आप बर्फ के बीच जमकर मस्ती करेंगे. मनाली में बर्फबारी शुरू हो गई है.

कुर्फी 
6/9

6. कुर्फी 
यदि आप जनवरी महीने में स्नोफॉल का आनंद उठाना चाह रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश के शिमला से कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित कुर्फी घूमने का प्लान बना सकते हैं. कुर्फी में जनवरी महीने में खूब बर्फबारी होती है और ये जगह बर्फ की मोटी चादर से घिर जाती है.

स्पीति वैली
7/9

7. स्पीति वैली
यदि आप जनवरी महीने में बर्फबारी देखना चाह रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली जा सकते हैं. यहां जनवरी में खूब स्नोफॉल होता है. बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढका यह इलाका जन्नत से कम नहीं लगता है. 

डलहौजी 
8/9

8. डलहौजी 
यदि आप जनवरी महीने में स्नोफॉल का आनंद उठाना चाह रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी घूमने का प्लान बना सकते हैं. डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है. यहां हर तरफ बर्फ की चादर ही दिखती है. यह नजारा बहुत ही मनमोहक होता है. 

snowfall
9/9

9. लाचुंग और युमथांग घाटी
जनवरी महीने में स्नोफॉल का आनंद उठाने के लिए आप सिक्किम स्थित लाचुंग और युमथांग घाटी जा सकते हैं. यहां की बर्फबारी देख आपका मन बाग-बाग हो जाएगा. आप अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. यहां आपको  बहुत अधिक भीड़-भाड़ भी नहीं मिलेगी. खूबसूरत नजारा आपका मनमोह लेंगे. लाचुंग छोटा सा गांव है जहां जनवरी में पहाड़ और पेड़ बर्फ से ढक जाते हैं. युमथांग को फूलों की घाटी भी पुकारा जाता है. सर्दियों में यह बर्फ की वैली बन जाती है.