scorecardresearch

10-Minute Bread Rasmalai Recipe: रसमलाई है पसंद? लेकिन बनाने में लेना नहीं चाहते झंझट! ट्राय करें ये 10 मिनट वाली रेसिपी

अगर आपका भी मन रसमलाई को घर पर बनाने का करता है. लेकिन इसको बनाने में आने वाले झंझट के कारण हर बार प्लान कैंसल कर देते हैं? अगर ऐसा है तो इस मिठाई को हमारे बताए तरीके से एक बार जरूर ट्राय करें. ये 10 मिनट में बनने वाली आसान रेसिपी है.

Advertisement
10 मिनट में ब्रेड से बनाएं रसमलाई 10 मिनट में ब्रेड से बनाएं रसमलाई

रसमलाई खाने का मन हो, लेकिन इसे बनाने के लंबे झंझट में नहीं पड़ना चाहते, तो ब्रेड से बनी यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसमें न तो छेना बनाने की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. घर में रखी ब्रेड, दूध और कुछ ड्राई फ्रूट्स से आप झटपट ये वाली मीठाई तैयार कर सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात है कि न इसे बनाने में झंझट है और न बनाने में वक्त ज्यादा लगता है. 

ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए आपको चाहिए- 

  • 1 ब्रेड स्लाइस
  • 300 मिली दूध
  • चीनी स्वाद के हिसाब से
  • कटे हुए काजू
  • कटे हुए बादाम
  • कटे हुए पिस्ता
  • थोड़ा घी
  • सजाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां

सबसे पहले ब्रेड को घी में सेंक लें
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे को काटे बिना एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. ब्रेड को हल्का कुरकुरा और कड़क होने दें, ताकि दूध डालने पर उसका स्वाद अच्छा लगे.

दूध में मिलाएं चीनी और ड्राई फ्रूट्स
अब एक पैन में 300 मिली दूध डालकर गर्म करें. इसे करीब 100 मिली तक कम होने दें, यानी दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डाल दें. अब स्वाद के हिसाब से चीनी मिलाएं और करीब 5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें.

ऐसे तैयार करें ब्रेड रसमलाई
अब एक बाउल में घी में सेंकी हुई ब्रेड रखें. इसके ऊपर तैयार किया हुआ गर्म दूध डाल दें, ताकि ब्रेड दूध को सोख ले. आखिर में सजाने के लिए ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालें. आपकी झटपट ब्रेड रसमलाई तैयार है. चाहें तो इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा सर्व करें या फिर गर्मागर्म भी खा सकते हैं. कम समय में मीठा खाने का मन हो, तो यह रेसिपी एक आसानी से बन जाती है.
 

ये भी पढ़ें