पानी पूरी बनाने के तरीके
पानी पूरी बनाने के तरीके
पानी पूरी के शौकीन लोगों के मुंह में इसका नाम सुनते ही पानी आ जाता है. किसी को तीखा पानी पसंद होता है, तो किसी को खट्टा-मीठा स्वाद अच्छा लगता है. लेकिन घर पर पानी पूरी बनाते समय क्या आपको भी बाजार जैसा स्वाद नहीं मिल पाता? दरअसल, इसकी वजह मसाला बनाने और पानी तैयार करने का सही तरीका नहीं पता होना हो सकता है. अगर आप भी घर पर चटपटी पानी पूरी खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. बस, नीचे बताई गई रेसिपी को नोट कर लें.
आलू वाला मसाला बनाने का तरीका
मसाला बनाने की रेसिपी
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें उबले हुए चने या मटर मिला दें. इसके बाद हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च और दोनों तरह के नमक डालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अगर आपको प्याज पसंद है, तो इसे बारीक काटकर मसाले में मिला सकते हैं. मसाला ज्यादा सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा इमली का पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से रख लें. इस तरह पानी पूरी में भरने के लिए चटपटा आलू-मटर का मसाला तैयार हो जाएगा.
खट्टा और चटपटा पानी बनाने के लिए आपको चाहिए-
इस तरीके से बनाएं पानी पूरी का खट्टा पानी
सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक को धोकर मिक्सर में डालें. थोड़ा पानी मिलाकर इनका बारीक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक मिला दें.
इसके बाद इमली का गूदा डालें. अब ठंडा पानी मिलाकर सारी चीजों को अच्छी तरह चलाएं. पानी का स्वाद चखकर खट्टापन और तीखापन अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं. इसे कुछ देर फ्रिज में रख दें, ताकि पानी ठंडा हो जाए और मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
पानी पूरी की पूरियों में आलू वाला मसाला भरें और ऊपर से तैयार खट्टा पानी डालें. चाहें तो इसमें थोड़ी मीठी चटनी भी मिला सकते हैं. इस तरह घर पर ही चटपटी पानी पूरी तैयार हो जाएगी. इसमें खट्टेपन, तीखेपन और नमक को अपने स्वाद के हिसाब से रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें