scorecardresearch

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के इन पार्कों का करें दीदार, दिन बन जाएगा और भी खास

दिल्ली-NCR की ये 5 शानदार जगहें आपकी डेट के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. यहां आपको भीड़ और शोर से दूर सुकून भरा माहौल मिलेगा, जहां रोमांस के साथ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में.

Romantic Places in Delhi Romantic Places in Delhi

Valentine Week Travel Ideas: कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन डे आने वाला है. बेशक आप अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने की प्लानिंग कर रहे होंगे. ऐसे में वेलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR की ये 5 शानदार जगहें आपकी डेट के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. यहां आपको भीड़ और शोर से दूर सुकून भरा माहौल मिलेगा, जहां रोमांस के साथ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में.

लोधी गार्डन
दिल्ली के सबसे रोमांटिक पार्कों में लोधी गार्डन का नाम सबसे ऊपर आता है. ऐतिहासिक मकबरे और रंग-बिरंगे फूल इस जगह को खास बनाते हैं. यहां आप अपने पार्टनर के साथ लंबी वॉक कर सकते हैं, फोटो क्लिक कर सकते हैं और शांति में वक्त बिता सकते हैं. सुबह या शाम का समय यहां सबसे बेहतरीन रहता है.

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस
अगर आप कुछ अलग और खास अनुभव चाहते हैं, तो गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस जरूर जाएं. यह पार्क खास तौर पर रोमांस और रिलैक्सेशन के लिए जाना जाता है.खूबसूरत लैंडस्केप, महकते फूल, आर्ट इंस्टॉलेशन और शांत कोने इस जगह को वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट बनाते हैं. यहां बैठकर दिल की बात कहना और भी आसान हो जाता है.

संडेयर नर्सरी
हाल के सालों में संडेयर नर्सरी कपल्स की पसंदीदा जगह बन गई है. यहां का खूबसूरत गार्डन, झीलें और कैफे रोमांस को और खास बना देते हैं. वैलेंटाइन डे पर यहां की हरियाली और शांत माहौल दिल को सुकून देता है. यह जगह लोधी गार्डन के पास होने की वजह से और भी सुविधाजनक है.

डियर पार्क
हौज खास के पास स्थित डियर पार्क भी कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है. यहां खुले मैदान, झील और हिरण देखने का अलग ही मजा है. नेचर के बीच अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना इस दिन को यादगार बना देता है.

नेहरू पार्क
चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां खुला मैदान, पेड़ों की छांव और शांत वातावरण मिलता है. आप पिकनिक की तरह समय बिता सकते हैं या बस साथ बैठकर बातें कर सकते हैं. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सादगी भरा रोमांटिक समय चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प है.

ये भी पढ़ें: