scorecardresearch

How to Make Aloo Patties: घर पर बनाएं मार्केट जैसी क्रिस्पी लेयर वाली आलू पेटीज, जानें रेसिपी

स्नैक्स हर किसी को पसंद होता है. अगर आप आलू पेटीज खाने के शौकीन हैं और आप चाहते हैं कि इसके लिए मार्केट नहीं जाना पड़े तो इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. चलिए पूरी रेसिपी बताते हैं.

Aloo Patties Recipe Aloo Patties Recipe

स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है. हर कोई इसका स्वाद लेना चाहता है. आलू पेटीज एक ऐसा स्नैक है, जो क्रिस्पी और लेयरदार होती है और इसे हर कोई खाना चाहता है. ये पेटीज बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है. लेकिन इसका स्वाद लेने के लिए मार्केट जाना पड़ता है. हालांकि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगता है. इसे बनाना काफी आसान है. चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं.

कैसे तैयार करें आटा?
आलू पेटीज बनाना काफी आसान होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मैदा लें. इसमें नमक और 2 चम्मच तेल मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिलाएं. इसको अच्छी तरह से गूंथ लें.इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.

कैसे तैयार करें स्टफिंग?
आटा तैयार करने के बाद स्टफिंग तैयार करने के लिए मीडियम साइज के 3 आलू लें और इसे उबाल लें. आलू को हल्का सा तोड़ लें. इसके बाद कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें. इसमें आधा चम्मच जीरा, कद्दूकस अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद इसमें आलू डाल दें. इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और अमचूर मिलाएं. इसके बाद धनिया और नमक डालकर इसे अच्छी तरह से पकाएं. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

कैसे बनाएं लेयर?
लेयरदार पेटीज के लिए 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर में 2 चम्मच घी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बनाएं. अगर जरूरत हो तो इसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं. इसके बाद गूंथे हुए आटे को लोइयां बना लें और उसको पतली-पतली बेल लें. उसपर कॉर्नफ्लोर वाला पेस्ट लगाकर टाइट रोल बना लें. इसके बाद इसे आधा काट लें और उसके बाद उसे फिर से दोबारा बेल लें.
  
कैसे तैयार करें पेटीज?
तैयार शीट के बीच में एक से डेढ़ चम्मच आलू की स्टफिंग रखें. किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छे से सील करें. इसी तरह सभी पेटीज तैयार कर लें. तलने के लिए तेल को मीडियम फ्लेम पर हल्का गरम करें. पेटीज को धीरे-धीरे तेल में डालें और ऊपर से हल्का-हल्का तेल डालते रहें. जब पेटीज ऊपर तैरने लगे और सुनहरा रंग आ जाए, तब निकालकर टिशू पेपर पर रखें. अब आपका पेटीज तैयार हो गया है.

ये भी पढ़ें: