scorecardresearch

Aloo pyaaz crispy pakora: घर पर बना लें आलू-प्याज के पकोड़े, बस बैटर में मिला दें ये एक चीज, बनेंगे एकदम कुरकुरे!

Aloo pyaaz crispy pakora recipe: पकोड़ों को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए बेसन में 2 चम्मच चावल का आटा जरूर मिलाएं. साथ ही पकोड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर तलें. इससे वे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पूरी तरह पकेंगे.

Aloo pyaz crispy pakora recipe Aloo pyaz crispy pakora recipe

Aloo pyaz crispy pakora recipe: बारिश का मौसम में चाय और पकोड़े मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है. खासकर आलू-प्याज के कुरकुरे पकोड़े खा कर तो आनंद ही आ जाता है. हालांकि, पकौड़े तो सब बना लेते हैं लेकिन असली क्रिस्पी पकोड़े बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. तो चलिए आज आपको बताते हैं घर पर एकदम कुरकुरे पकोड़े बनाने की रेसिपी के बारे में. साथ ही एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे डालने से आलू-प्याज के पकोड़े एकदम कुरकुरे बनेंगे. खास बात ये हैं कि इन्हें बनाना आसान है और स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग बार-बार मांगते हैं.

आलू-प्याज के कुरकुरे पकोड़े बनाने का सामान
2 मध्यम आकार के आलू (पतले कटे हुए)
2 बड़े प्याज (लंबे स्लाइस में कटे हुए)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
थोड़ा-सा हरा धनिया
तलने के लिए तेल
एक चुटकी मीठा-सोडा

आलू-प्याज के कुरकुरे पकोड़े बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कटे हुए आलू और प्याज डालें और इसमें नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि प्याज थोड़ा पानी छोड़ दे.
अब इसमें बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
जरूरत पड़ने पर थोड़ा-सा पानी डालें और गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. आखिर में चुटकीभर मीठा-सोडा भी डाल दें. इससे पकौड़े एकदम कुरकुरे बनेंगे. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में डालें.
पकोड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब पकोड़े अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें. इससे पकौड़े से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा.

क्रिस्पी बनाने का खास टिप
पकोड़ों को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए बेसन में 2 चम्मच चावल का आटा जरूर मिलाएं. साथ ही पकोड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर तलें. इससे वे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पूरी तरह पकेंगे.

गरमा-गरम आलू-प्याज के पकोड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस या एक कप अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें और बारिश के मौसम का आनंद लें.

ये भी पढ़ें: