आलू, टमाटर और धनिया की चटनी खाते ही खुल जाएगा मन
आलू, टमाटर और धनिया की चटनी खाते ही खुल जाएगा मन
चटनी तो आपने बहुत सी खाई होगी. केवल भारत भर में ही 500 से ज्यादा तरीके की चटनी बनाई जाती है. चटनी की खास बात ही यही होती है कि यह सादे खाने का जायका चुटकियों में बढ़ा देती है. हल्का खट्टा, मीठा, तो कभी तीखा स्वाद जुबान पर तड़का लगा देता है.
ऐसी एक चटनी आज हम आपको बनाना सिखाएंगे, जिसे आप सादी रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ खा सकेंगे. इसको बनाना 5 मिनट का काम है, अगर आलू और टमाटर उबले हुए मिल जाएं.
टमाटर, धनिया और आलू की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए-
उबला हुआ टमाटर- 2
उबला आलू- 1 बड़ा/2 छोटा
धनिया बारीक कटा- 1 छोटी कटोरी
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
नींबू- 1 चम्मच
प्याज- 1 बारीक कटा
नमक- स्वाद के हिसाब से
सरसों का तेल- स्वाद के लिए
बनाने का तरीका-
सबसे पहले उबले आलू और टमाटर को छील लें.
फिर एक कटोरी में रखकर हाथों से तोड़ लें.
तोड़ने के बाद उसमें कटी हुई मिर्च, धनिया, प्याज डालें और सबको हाथों से मिलाएं.
ऊपर से नींबू का रस डालें और फिर मिला लें.
खट्टापन जांच लें. अगर कम हो तो और मिलाएं.
इसके बाद नमक और सरसों का तेल डालकर फिर हाथों से अच्छे से मिलाएं.
चाहें तो लहसुन की कलियां डाल सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है डालना.
जब चटनी तैयार हो जाए, तो इसे गरमागरम चावल-दाल, रोटी या पराठे के साथ खाएं.
गर्मी में चटनी खाने के फायदे
1. दुरुस्त पाचन
गर्मी में पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है. धनिया और पुदीना से बनी चटनी पेट को ठंडक देती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर रखती है.
2. शरीर को ठंडा रखे
हरा धनिया नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है. इससे बनी चटनी खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और लू नहीं लगती.
3. भूख बढ़ाता है
गर्मी में भूख कम लगती है. खट्टी-मीठी या तीखी चटनी खाने का स्वाद बढ़ाती है और भूख को फिर से जगाने में मदद करती है.
4. हाइड्रेशन बनाए रखे
पुदीना, कच्चा आम और इमली जैसी चीजों से बनी चटनी हाइड्रेट रखने में मदद करती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
5. डिटॉक्स फूड
धनिया और पुदीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं. नियमित रूप से चटनी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
ये भी पढ़ें