scorecardresearch

Flour Store Tips: आटा कई दिनों तक नहीं होगा काला, बस गूंथते समय मिलाएं ये चीज, रोटी मुलायम और बनेगी फूली-फूली 

How to Store Atta: आज हम आपको आटा गूंथने के बाद उसे स्टोर करने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे आटा कई दिनों तक काला नहीं होगा. गूंथा आटा प्रेश रहेगा और रोटियां मुलायम और फूली-फूली बनेंगी. 

Flour Store Tips Flour Store Tips

Atta Fresh Kaise Rakhein: भारतीय थाली का मुख्य हिस्सा रोटी है. हर घर में रोज रोटी जरूर बनती है और रोजाना खाई जाती है. रोटी खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. कई बार रोटी बनाने के लिए आटा ज्यादा गूंथ जाता है या कुछ लोग बार-बार आटा गूंथने के झंझट से छुटकारा पाने और समय बचाने के लिए एक साथ अधिक मात्रा आटा गूंथ लेते हैं. ऐसा वे इसलिए करते हैं ताकि इस गूंथे आटे को रोटी बनाने के लिए एक-दो दिनों तक इस्तेमाल कर सकें. 

आपको मालूम हो कि आटा गूंथने के बाद यदि उसे सही तरीके से स्टोर  नहीं किया जाए तो वह जल्दी खराब हो सकता है. इतना ही नहीं गूंथे आटे से बदबू आने लगती है या उसका रंग काला पड़ जाता है. ऐसे आटा से बनी रोटी को खाने के बाद सेहत को नुकसान हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको आटा गूंथने के बाद उसे स्टोर करने के कुछ  तरीके बता रहे हैं, जिससे आटा कई दिनों तक काला नहीं होगा. गूंथा आटा प्रेश रहेगा और रोटियां मुलायम-मुलायम और फूली-फूली बनेंगी.

आटा क्यों होता है काला 
क्या आप जानते हैं आटा काला क्यों होता है. दरअसल, आटा जब हवा के संपर्क में आता है तो उसमें मौजूद एंजाइम्स ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करते हैं, जिसे ऑक्सीडेशन कहा जाता है. इसके अलावा फ्रिज की ठंडी हवा आटे की नमी सोख लेती है.

आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान 
आटा को ठंडा पानी की जगह गुनगुने पानी से गूंथे. ऐसा करने से  रोटियां नरम बनती हैं. आटा गूंथते समय उसमें एक साथ पानी डालने की जगह, उसमें धीरे-धीरे पानी डालें. आपको मालूम हो कि एकदम से अधिक पानी डालने से आटा खराब हो सकता है. रोटी मुलायम और फूली बने इसके लिए आटा को अच्छी तरह से गूंथना जरूरी है. ऐसे में आटा को 5 से लेकर 10 मिनट तक जरूर गूंथे. आटा गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा ढीला हो और न ज्यादा सख्त, वरना आटा जल्दी खराब हो सकता है.

आटा को स्टोर करने से पहले करें ये काम 
आटा को गूंथने के बाद उसकी लोई बनाकर उस पर हल्का सा घी या तेल लगा दें. इससे आटा सूखता नहीं है और काला भी नहीं होता है. इसके साथ गूंथे आटा को अच्छे से कवर करें. गूंथे आटा को साफ कपड़े या क्लिंग रैप से ढक दें, ताकि उसमें हवा न जाए. आपको मालूम हो कि हवा के संपर्क में आने से आटा जल्दी खराब और काला होता है.

आटा को ऐसे करें स्टोर 
आटा का गूंथने के बाद इसको स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. स्टील, कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बे में आटा को रख सकते हैं. इससे हवा और नमी अंदर नहीं जाएगी. आटा को फ्रिज में रखें, इससे वह ज्यादा समय तक ताजा रहता है और खराब नहीं होता. फ्रिज में स्टोर किए हुए आटा से तुरंत रोटी नहीं बनाएं बल्कि रोटी बनाने के लिए आटे को फ्रिज से निकालकर आधा घंटा तक बाहर रखें, ताकि आटा सामान्य तापमान पर आ जाए. इसके बाद इस आटा को दोबारा हल्का सा गूंथ लें. ऐसा करने से रोटियां मुलायम और फूली-फूली बनेंगी. आटे की लोई को एल्युमीनियम फॉयल या क्लिंग फिल्म में लपेटकर रखने से नमी अंदर ही लॉक रहती है. आटे को एक गीले सूती कपड़े से ढककर रखें, इससे उसकी ऊपरी परत नहीं सूखेगी.